haribhoomi hindi news
Ghaziabad News: गाजियाबाद के कविनगर में एक लड़के ने अपनी प्रेमिका पर आरोप लगाया है कि पहले उसने डेट पर बुलाया और खाने-पीने का 18 हजार का बिल उससे भरने के लिए कहा लड़के ने जब बिल देने के मना किया तो लड़के बुलाकर उसकी पिटाई कराई...

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद से ऑनलाइन दोस्ती के माध्यम से ठगी करने का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां लड़की ने लड़के के भरोसे का फायदा उठाकर अपराध करने के एक नए तरीके को अपनाया है। गाजियाबाद के कविनगर में एक लड़के को डेट के बहाने बुलाकर उसके साथ मारपीट और लूटने की कोशिश की गई।

मिलने के लिए बुलाया, लेकिन बांधकर पीटा

कविनगर इलाके में 2 अप्रैल को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के रहने वाले एक युवक को लड़की ने फोन करके मिलने के लिए बुलाया। लड़का जब पहुंचा तो लड़की ने उसे गौड़ सिटी के पास आने को कहा, इस पर लड़के को थोड़ा शक हुआ लेकिन वह भरोसा करके लड़की से मिलने वहां चला गया। लड़की उसे ईगल हाउस रेस्तरां में ले गई और दोनों जाकर अंदर बैठ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लड़के का आरोप है कि लड़की ने वहां पहुंचने के बाद लड़के से बिना कुछ पूछे ही खाने-पीने का ऑर्डर दे दिया। इसके बाद में कुछ ही देर में 18 हजार का बिल बनकर लड़के पास आ गया।

20 मिनट तक पिटाई की

लड़का इतना लंबा-चौड़ा बिल देखने के बाद हैरान रह गया और उसने बिल चुकाने से मना कर दिया। फिर क्या था 4 से पांच लड़कों ने मिलकर लड़के को बांध लिया और 20 मिनट तक उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वो लड़के पीड़ित लड़के पर जबरन बिल पे करवाने का दबाव बना रहे थे। इस दौरान वह किसी तरह से वहां से भाग निकला और पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी।

सोशल मीडिया पर हुई जान-पहचान

पीड़ित के अनुसार, लड़की से उसकी जान-पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। इसके बाद लड़की ने लड़कों को डेट के बुलाया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कि कहीं इसमें कोई संगठित गैंग तो नहीं है, जो इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने का काम कर रहा है। कविनगर के एसीपी सूर्यबली मौर्य के अनुसार, मामले में आरोपी लड़की सहित अन्य चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के तलाश में लगी हुई है

7