कमालुद्दीन अंसारी- कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। जहां पुलिस लाइन बैकुंठपुर में एरोबिक्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी रवि कुर्रे के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. सुरेशा चौबे के नेतृत्व में पुलिस लाइन बैकुंठपुर में आम नागरिकों और बच्चों के लिए एरोबिक्स कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देना, पुलिस और जनता के बीच दूरी कम करना और सभी को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम को पीटीआई संजू, एसपी सरकार द्वारा संगीत के साथ मनोरंजक बनाया गया, वहीं खेल विभाग से सूरज कुमार भी मौजूद रहे। करीब 250 से 300 बच्चों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एरोबिक्स का आनंद उठाया। बच्चों ने सरगुजा ओलंपिक के सिंबल के साथ पीटी कर खास उत्साह दिखाया।

जनता से तालमेल बनाने के लिए तालमेल रहेगा जारी- एसपी सुरेशा चौबे
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. सुरेशा चौबे ने कहा कि इस तरह के आयोजन आगे भी समय-समय पर किए जाएंगे, ताकि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बना रहे। कार्यक्रम से उत्साहित लोगों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजन कराने की मांग की है, जिससे स्वस्थ समाज और मजबूत पुलिस-जनता संबंध का निर्माण हो सके।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)









