haribhoomi hindi news
Toaster movie: राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘टोस्टर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में एक छोटी सी जिद कैसे बड़ी समस्या बन जाती है, यही दिलचस्प कहानी दिखाई गई है। जानिए कब और कहां होगी रिलीज।

Toaster Trailer out: राजकुमार राव एक बार फिर एक अनोखी कहानी से भरपूर फिल्म लेकर आ रहे हैं। उनकी फिल्म टोस्टर का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसके साथ ही दर्शकों को एक अलग तरह की डार्क कॉमेडी की झलक देखने को मिली है। राजकुमार के साथ फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी हैं जो आपको एक अलग ही कहानी का एक्सपीरियंस देगी। 

ट्रेलर की झलक

फिल्म की कहानी रामाकांत नाम के एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने खर्च किए हर पैसे को लेकर बेहद जुनूनी है। एक शादी में दिया गया टोस्टर जब बेकार चला जाता है, तो वह उसे वापस पाने के पीछे इस कदर पड़ जाता है कि मामला धीरे-धीरे बेकाबू हो जाता है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक छोटी सी जिद धीरे-धीरे रामाकांत की जिंदगी पर हावी हो जाती है। उसकी यह सोच कि वह सही कर रहा है, उसे एक ऐसे चक्रव्यूह में ले जाती है जहां हालात लगातार उलझते जाते हैं।

कब होगी रिलीज?

फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। टोस्टर 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में राजकुमार और सान्या के अलावा अर्चना पुरन सिंह, अभिषेक बनर्जी, फराह खान, सीमा पहवा और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे, जो कहानी में और भी ट्विस्ट और मज़ा जोड़ते हैं। इस फिल्म के जरिए राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा पहली बार प्रोड्यूसर के तौर पर कदम रख रहे हैं। फिल्म का निर्देशन विवेक दास चौधरी ने किया है।
 

7