दिल्ली में एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच चरम पर है। इंडियन प्रीमियर लीग का आठवां मुकाबला मुंबई इंडियन और दिल्ली कैपिटल्स के दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली कैपिटल्स को उनके पहले घरेलू मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
उपराज्यपाल संधू ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल के साथ फोटो शेयर करते हुए संदेश में लिखा कि आज अरुण जेटली स्टेडियम में सीजन के अपने पहले घरेलू मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करने वाली उनकी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं। आईपीएल का राष्ट्रीय राजधानी में स्वागत करना हमारे लिए खुशी की बात है। ऐसे अवसर हमारे शहर की जीवंत खेल भावना और क्रिकेट के प्रति हमारे साझा जुनून को दर्शाते हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम क्रिकेट की सच्ची भावना के साथ खेले और दिल्ली भर के प्रशंसकों को एक यादगार अनुभव प्रदान करे।
आईपीएल को दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग्स में गिना जाता है। आईपीएल 2026 का आठवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन के बीच है। आज दोनों टीम जब मैदान पर पहुंचे तो क्रिकेट प्रेमियों ने जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया। बता दें कि अरुण जेटली स्टेडियम में पिछले कुछ समय के चलते मैच आयोजित नहीं हो पा रहे थे। इनमें एक कारण वायु प्रदूषण भी बताया जा रहा था। अब एक बार मैच होने से दिल्ली के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है।
#WATCH: #IPL2026: Mumbai Indians team arrive at the Arun Jaitley Stadium ahead of their match against Delhi Capitals here (ANI)#MumbaiIndians #DelhiCapitals #Cricket pic.twitter.com/gs6XrFjk2M
— Prameya English (@PrameyaEnglish) April 4, 2026
दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला अहम माना जा रहा है। कारण यह है कि घरेलू मैदान होने की वजह से संबंधित टीम को अतिरिक्त समर्थन मिलता है। हालांकि मुंबई इंडियंस भी मजबूत टीम है, लिहाजा उसे हराना आसान नहीं है। बहरहाल, दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी न आए, इसके लिए तमाम सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। मैच से पहले और बाद में क्रिकेट प्रेमियों या आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न आए, इसके लिए भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की थी।
TRAFFIC ADVISORY
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) April 2, 2026
In view of IPL 2026 match (Delhi Capitals vs Mumbai Indians) at Arun Jaitley Stadium on 04.04.2026, traffic may be affected in the nearby stretches.
Heavy traffic expected from 01:00 PM – 09:00 PM.
📍 LIKELY AFFECTED STRETCHES
-Bahadur Shah Zafar Marg
-JLN… pic.twitter.com/uI20histcQ
दिल्ली /एनसीआर की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से हरिभूमि हिंदी न्यूज़ App डाउनलोड करें।










