Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। पुलिस ने इस वीडियो में देख रहे स्टंट करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। हैरान करने वाली बात यह कि यह लोग चलती मोटरसाइकिल पर दिल्ली पुलिस की गाड़ी के आगे खतरनाक स्टंट कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया और आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया।
दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। इसके अलावा इस मामले में आरोपियों के खिलाफ लिए गए एक्शन की भी जानकारी दी है। पुलिस ने वीडियो साझा करते हुए बताया कि " बाइक सवारों द्वारा ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए, बाइक और उसे चलाने वालों की पहचान कर ली गई है। जरूर कार्रवाई करते हुए चालान काट दिया गया है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई भी शुरू की जा रही है। दिल्ली पुलिस सड़क सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ ऐसी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।"
Taking cognizance of a viral video showing traffic violations by bike riders, the vehicle and riders have been identified.
— Delhi Police (@DelhiPolice) April 4, 2026
Necessary enforcement action has been taken and a challan has been issued. Further legal action against the violators is being initiated.
Delhi Police… pic.twitter.com/ihX3Sb8WEO
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में कुछ बाइक सवार सड़क पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाते और चलती बाइक पर स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। बाइक सवार बेखौक तरीके से यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हुए वीडियो में दिख रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बहुत खतरनाक तरीके से बाइक चल रहा है तो दूसरा उसके पीछे बैठा हुआ है।
हैरानी की बात यह कि युवक चलती बाइक पर खड़ा हो जाता है और पुलिस की गाड़ी के आगे से बेखौफ होकर स्टंट करता हुआ बाइक चलाता है। इसके बाद वह तेज रफ्तार में ही पुलिस की गाड़ी को ओवरटेक करता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवकों के मन में पुलिस और कानून का कोई खौफ नहीं है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने वीडियो के माध्यम से इन लोगों पर सख्त एक्शन लिया। पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के मामले में भारी भरकम चालान किया है। इसके अलावा इनके खिलाफ बिना हेलमेट के बाइक चलाने के लिए भी चालान काटा है।
दिल्ली /एनसीआर की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।








