haribhoomi hindi news
दिल्ली पुलिस ने हरिनगर ऑनर किलिंग केस में आरोपी बाप और बेटे को अरेस्ट किया था। अब पूछताछ के बाद आरोपी मां भी सलाखों के पीछे पहुंच चुकी है।

दिल्ली के हरिनगर में ऑनर कीलिंग के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने मृतक युवती के भाई और पिता की गिरफ्तारी के एक दिन बाद उसकी मां को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों का कहना है कि उन्हें अपने किए पर कोई भी पछतावा नहीं है। बहरहाल, पुलिस आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए पुख्ता सबूत जुटा रही है। 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, एक अप्रैल को सूचना मिली थी कि हरिनगर में एक महिला की मौत हो गई है और उसे परिजन दफनाने जा रहे हैं। सूचना देने वाले ने बताया कि यह हत्या है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव दफनाने से परिजनों को रोक दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि युवती की मौत गला दबाकर की गई है। इसके बाद मृतका के परिजनों से पूछताछ की, जिसके बाद उसके पिता मोहम्मद मनेर और उसके भाई मेराज अली को गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में पता चला कि युवती का चेचरे भाई से संबंध था, जिससे परिजन नाराज थे। उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वो उसे छोड़ने को तैयार नहीं थी। इस कारण उसकी हत्या कर दी। हत्या से पहले उसे कई दिन बंधक बनाकर रखा, जब नहीं मानी तो फिर उसे मारने की ठान ली। 

आरोपी मां का भी हो गया पर्दाफाश 

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो मृतक की मां को बचाने का प्रयास करते रहे। लेकिन, बार-बार के सवाल में उलझ गए। वहीं दूसरी तरफ मृतका की मां भी टूट गई और अपना जुर्म कबूल लिया कि वह हत्या में किस तरह से शामिल थी।

पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया गया कि युवती के भाई ने उसके दोनों हाथ पकड़े थे, जबकि मां और बाप ने मिलकर मुंह पर तकिया रखकर दम घोंट दिया। जांच अधिकारी का कहना है कि मृतक की बाप और भाई के साथ ही उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। 

दिल्ली /एनसीआर की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से हरिभूमि हिंदी न्यूज़  App डाउनलोड करें।

7