haribhoomi hindi news
Oppo जल्द ही Oppo F33 और Oppo F33 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। इनमें 7000mAh बैटरी, वॉटरप्रूफ बॉडी और दमदार AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। जानें कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट।

Oppo अपनी फ्लैगशिप F-सीरीज में नए स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इस बार कंपनी Oppo F33 और Oppo F33 Pro को लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह लेटेस्ट हैंडसेट अप्रैल के तीसरे हफ्ते में पेश किए जा सकते हैं। इनमें 7000mAh+ की बड़ी बैटरी और वॉटरप्रूफ (IP रेटिंग) बॉडी जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि ये दोनों फोन ₹30,000 के अंदर आ सकते हैं, जिससे मिड-रेंज सेगमेंट में मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है।

बता दें, Oppo F33 सीरीज को मार्केट में मौजूद Oppo F31 series के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जा सकता है।  Oppo F31 series में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ  7,000mAh की बड़ी बैटरी है। आइए अब अपकमिंग डिवाइस के सामने आए अन्य फीचर्स और डिटेल्स पर भी एक नजर डालें।  
 
Oppo F33 Series: क्या होगा खास
पिछले साल आई Oppo F31 series ने अपने सेगमेंट में बड़ी 7,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ अलग पहचान बनाई थी। इसके अलावा, इन फोन्स में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स दी गई थीं, जिससे ये पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा देते थे। Oppo ने साफ तौर पर उन यूज़र्स को टारगेट किया था, जो लंबी बैटरी लाइफ और मजबूत डिजाइन चाहते हैं।

अब Oppo F33 और Oppo F33 Pro के साथ कंपनी उसी रणनीति को आगे बढ़ाती नजर आ रही है। उम्मीद की जा रही है कि नई F33 सीरीज़ में और भी बेहतर बैटरी, नए जनरेशन के चिपसेट और कैमरा में कुछ सुधार देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, यह कोई बड़ा डिजाइन या कॉन्सेप्ट बदलाव नहीं होगा, बल्कि पिछले मॉडल का अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
जैसा कि पिछली सीरीज़ में देखने को मिला था, वैसे ही इस बार भी AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसके साथ मिड-रेंज प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग के लिए पर्याप्त होगा। कैमरा की बात करें तो OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की संभावना है, जिससे फोटो और वीडियो क्वालिटी बेहतर हो सकती है।


रिपोर्ट्स के अनुसार, Oppo F33 और Oppo F33 Pro की कीमत ₹25,000 से ₹35,000 के बीच हो सकती है। यह वही सेगमेंट है जहां पहले से Motorola, Redmi और Nothing जैसे ब्रांड्स के कई मजबूत स्मार्टफोन मौजूद हैं। ऐसे में Oppo के लिए मुकाबला आसान नहीं होगा। फिलहाल लॉन्च में कुछ ही समय बाकी है, इसलिए आने वाले दिनों में इन स्मार्टफोन्स के बारे में और भी जानकारी सामने आ सकती है।

7