haribhoomi hindi news
Delhi Police Encounter: दिल्ली के बदरपुर में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने नासिर गैंग के कुख्यात बदमाश मोहम्मद सलीम उर्फ 'गंजा' को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi Police Encounter: दिल्ली के बदरपुर इलाके में बीती देर रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई मे पुलिस ने कुख्यात बदमाश मोहम्मद सलीम उर्फ 'गंजा' को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सलीम पर हत्या और लूट जैसे 75 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। आरोपी सलीम लंबे वक्त से फरार चल रहा था, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व जिले के DCP डॉक्टर हेमंत तिवारी का कहना है कि STF को सूचना मिली थी कि नासिर और दानिश पहलवान गिरोह का सदस्य मोहम्मद सलीम बदरपुर इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से आने वाला है।

पुलिस ने बदमाश को कैसे पकड़ा ?

सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने आरोपी को जब रुकने का इशारा किया, लेकिन खुद चारों तरफ से घिरता देख 'गंजा' ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चला दी, एक गोली आरोपी को लग गई और वह घायल होकर मौके पर ही गिर गया।ल पुलिस ने तुरंत उसे पकड़कर उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।  

गंजा 20 से ज्यादा मामलों में था फरार

पुलिस के रिकॉड में मोहम्मद सलीम उर्फ 'गंजा' के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, चोरी और सेंधमारी जैसे 75 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इसके अलावा वह 20 से ज्यादा मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस जांच में यह भी पता लगा है कि आरोपी दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर सलीम पहलवान की हत्या की साजिश और वारदात में भी शामिल रह चुका है। फिलहाल आरोपी नासिर और दानिश पहलवान गिरोह के लिए काम करता था।फिलहाल पुलिस इस  मामले में आरोपी से पूछताछ करके आगे की कार्रवाई करेगी। 

7