haribhoomi hindi news
बरेली में एक 70 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक ने अपनी ही पड़ोस की 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

बरेली जनपद के एक गांव में रिश्तों और भरोसे को तार-तार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जिस उम्र में बच्चों को बुजुर्गों से संस्कार मिलते हैं, उसी उम्र में एक मासूम बच्ची को हवस का शिकार होना पड़ा। इस घिनौनी वारदात का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि समाज को शिक्षित करने वाला एक 70 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक है।

आपको बता दें की आरोपी बुजुर्ग शिक्षक पीड़ित बच्ची का पड़ोसी है। बताया जा रहा है कि शनिवार को जब बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने घर के भीतर ले गया। वहां उसने मासूम के साथ हैवानियत की।

बच्ची के चीखने और रोने की आवाज सुनकर जब परिजन वहां पहुंचे, तो सच्चाई जानकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों और परिजनों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

इस घटना के पर लोगों का कहना है कि जिस व्यक्ति ने दशकों तक बच्चों को शिक्षा दी, उसकी ऐसी घिनौनी मानसिकता पूरे शिक्षक समाज के लिए कलंक है। वहीं स्थानीय प्रशासन ने भी पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

7