आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाकर अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस नेता उदित राज ने इस कदम को गलत बताया है। उनका कहना है कि राघव चड्ढा ने ऐसा कुछ भी गलत नहीं किया, जिससे उनका पद छीन लिया जाए।
मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जनता को धोखा दिया, लूटा और कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश की, फिर भी उनके खिलाफ कोई भी आरोप साबित नहीं हुआ। उन्हें सबक सीख लेना चाहिए था। अब वे शिकायत कर रहे हैं कि राघव चड्ढा उनका समर्थन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा ने कुछ भी गलत नहीं किया, बल्कि उन्होंने सही काम किया और दूसरों को भी उनका अनुसरण करना चाहिए।
#WATCH | Delhi: On AAP leader Raghav Chadha row, Congress leader Udit Raj says, "... AAP deceived the public, looted, and tried to defame Congress, yet no charges were ever proven against them. They should have learned a lesson. Now they complain that Raghav Chadha is not… pic.twitter.com/PyjqFXQ6eR
— ANI (@ANI) April 4, 2026
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने राघव चड्डा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाया है। इसके बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस फैसले पर सवाल उठाया था। कहा था कि वह जनहित के मुद्दे उठाते रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं। क्या इससे आम आदमी पार्टी को नुकसान होगा।
इसके बाद आम आदमी पार्टी के तमाम नेताओं ने वीडियो जारी कर राघव चड्ढा पर आम आदमी पार्टी और देश हित के जरूरी मुद्दों पर खामोशी को लेकर तीखे सवाल पूछे। दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष और आप नेता आतिशी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बीजेपी नेताओं को डराने, धमकाने और प्रलोभन देने में माहिर है। कई नेता इसके चलते बीजेपी का दामन थाम लेते हैं। शायद यही कुछ राघव चड्ढा के साथ हो रहा है क्योंकि वे पार्टी और देश हित से जुड़े मुद्दे पर खामोश रहे हैं।
तो क्या कांग्रेस का दामन थामेंगे
आम आदमी पार्टी नेताओं से इतर सियासी गलियारों से चर्चाएं चल रही हैं कि राघव चड्ढा के घर का पता जल्द ही बदल सकता है यानी वो बीजेपी जॉइन कर सकते हैं। लेकिन, जिस तरह से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने खुलकर राघव चड्ढा का समर्थन किया है, उसके चलते यह कहना गलत नहीं होगा कि राघव चड्ढा के पास एक-दो नहीं बल्कि कई विकल्प होंगे। अब देखना होगा कि वे कौन सी राह पर कदम बढ़ाएंगे।
दिल्ली /एनसीआर की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।










