Haier ने भारत में अपने नए AI-पावर्ड Desert Rose AC लॉन्च कर दिए हैं, जो तेज कूलिंग और स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं। कंपनी का दावा है कि ये AC सिर्फ 10 सेकंड में कमरे को ठंडा कर सकते हैं। इनमें AI-Atmox टेक्नोलॉजी दी गई है, जो ऑटोमैटिक कूलिंग, पावर सेविंग और मेंटेनेंस को आसान बनाती है। खासतौर पर तेज गर्मी और धूल वाले इलाकों के लिए डिजाइन किए गए ये AC प्रीमियम फीचर्स के साथ ₹55,990 की शुरुआती कीमत में उपलब्ध हैं। आइए अब इन एयर कंडीशनर्स की कीमत और अन्य फीचर्स के बारें में जानें।
कीमत और उपलब्धता
Haier के Desert Rose AC की शुरुआती कीमत ₹55,990 रखी गई है। ये एयर कंडीशनर भारत में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों रिटेल चैनलों के जरिए खरीदे जा सकते हैं। कंपनी ने इस सीरीज़ में HSA20DSD-GAI5NB-I (Gold Stripe कलर) और HSA20DSD-NAI5NB-I (Nebula Blue Stripe कलर) जैसे मॉडल्स पेश किए हैं, जो अलग-अलग डिजाइन ऑप्शन के साथ आते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Desert Rose सीरीज़ को Haier के AI-Atmox प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जो तीन मुख्य हिस्सों—कंफर्ट, पावर सेविंग और मेंटेनेंस पर काम करता है। कूलिंग के लिए इसमें AI Climate Control 2.0 दिया गया है, जो यूज़र के इस्तेमाल, कमरे के साइज और बाहर के मौसम को समझकर अपने आप कूलिंग एडजस्ट करता है। इसके साथ Dynamic Environmental Adaptation फीचर भी मिलता है, जो बदलते तापमान के हिसाब से रियल-टाइम में कूलिंग को ऑप्टिमाइज करता है।
ये भी पढ़े-ः Redmi Note 17 Pro Max जल्द होगा लॉन्च: 7-इंच डिस्प्ले, 10,000mAh तगड़ी बैटरी के साथ मिलेगा 200MP कैमरा
AI Target Cooling फीचर
AI Target Cooling फीचर हवा को सीधे कमरे में मौजूद लोगों की ओर भेजता है, जिससे बेहतर कूलिंग का अनुभव मिलता है और पूरे कमरे को ठंडा करने में अतिरिक्त बिजली खर्च नहीं होती। वहीं AI Pre-Cooling फीचर GPS के जरिए आपकी लोकेशन ट्रैक करके आपके घर पहुंचने से पहले ही AC को ऑन कर देता है।
पावर सेविंग के लिए इसमें मल्टी-लेवल AI Eco मोड और AI Electricity Monitoring फीचर दिए गए हैं, जो बिजली की खपत, खर्च और उपयोग को ट्रैक करने में मदद करते हैं।
Self-Clean फीचर
मेंटेनेंस के मामले में भी ये AC काफी एडवांस हैं। इनमें AI Frost Self-Clean फीचर हर 240 घंटे में इंडोर यूनिट को साफ करता है, जबकि आउटडोर यूनिट में AI ODU Cyclone Clean फीचर दिया गया है, जो हवा के रिवर्स फ्लो से धूल हटाता है। इससे बार-बार सर्विसिंग की जरूरत कम हो जाती है।
अन्य खास फीचर्स
इन AC में दिए गए AI फीचर्स इसे और भी स्मार्ट बनाते हैं। AI Human Detection फीचर कमरे में किसी के न होने पर अपने आप पावर कम कर देता है या AC को बंद कर देता है, जिससे बिजली की बचत होती है। वहीं, Supersonic Cooling तकनीक के जरिए यह AC सिर्फ 10 सेकंड में तेज कूलिंग देने का दावा करता है। इसके अलावा, स्मार्ट ऐप कंट्रोल की मदद से यूज़र अपने मोबाइल से ही AC को मॉनिटर और कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे इस्तेमाल और भी आसान और सुविधाजनक हो जाता है।









