Logo
election banner
Bulgari Octo Finissimo Ultra COSC: अजूबे आविष्कारों की कड़ी में एक अजूबा और जुड़ गया है। इटैलियन कंपनी  Bulgari ने हाल ही में दुनिया की सबसे पतली वॉच Bulgari Octo Finissimo Ultra COSC को लॉन्च किया है। चलिए जानते है इसके बारे में डिटेल से।

Bulgari Octo Finissimo Ultra COSC: अजूबे आविष्कारों की कड़ी में एक अजूबा और जुड़ गया है। इटैलियन कंपनी  Bulgari ने हाल ही में दुनिया की सबसे पतली वॉच को लॉन्च किया है। इस वॉच का नाम Bulgari Octo Finissimo Ultra COSC है। यह वॉच कंपनी की अब तक की सबसे पतली मैकेनिकल वॉच है। इसे ऑक्टो फ़िनिसिमो अल्ट्रा कॉस्क कहा जाता है, और यह इतना पतली है कि जब आप इसे किनारे से देखते हैं तो यह लगभग गायब हो जाती है।

यह वॉच 1.7 मिमी मोटी हैं। Bulgari को पहले भी सबसे पलती घड़ी बनाने का खिताब भी मिल चुका है। यह घड़ी केस बैक टंगस्टन कार्बाइड से बनी है, जो ठोस सोने से लगभग 10 गुना अधिक कठोर होता है। 

क्रोनोमीटर से सर्टिफाइड है ये वॉच 
Bulgari की पिछली वॉच के मुकाबले ये वॉच क्रोनोमीटर सर्टिफाइड है। ये सर्टिफिकेशन स्विस कंट्रोल ऑफिस ने दिया है। इस सर्टीफिकेट का मतलब हैं कि इस वॉच को एकुरेसी के तमाम टेस्ट से गुजारा गया है।

Bulgari की वॉच की कीमत   
कंपनी ने इस वॉच के केवल 20 मॉडल ही तैयार किए है। Bulgari Octo Finissimo Ultra COSC वॉच की कीमत 5,90,000 डॉलर ( 49,33,0667 रूपए) है।  वहीं इस वॉच के रियर पैनल पर एक datamatrix भी दिया गया है। 

वही ऑक्टो फ़िनिसिमो अल्ट्रा COSC वॉच में कई खास विशेषताएं भी हैं। इसमें 50 घंटे के पावर रिजर्व के साथ बड़ा बैरल और एस्केपमेंट सभी बेज़ल ओपनिंग की गोलाकार ज्योमेट्री से इफेक्टेड होते हैं।  Bulgari ने इस पतली सी वॉच में 170 कंपोनेंट्स को फिट किया है। इसके कुछ पाटर्स ओपन वर्क डायर पर भी दिखते है।

ये भी पढ़ेः-  7 दिन की बैटरी लाइफ, 80% की भारी छूट, फटाफट करें ऑर्डर

Bulgari ने Richard Mille को पीछे छोड़ यह वर्ल्ड रिकॉर्ड के खिताब को अपने नाम किया है। साल 2022 में Richard Mille ने  1.75mm RM UP-01 Ferrari वॉच को लॉन्च किया था। इसके बाद Bulgari ने Octo Finissimo Ultra COSC वॉच को लॉन्च किया है, जो अब तक की सबसे पतली वॉच है। 

ये भी पढ़ेः- iPhone 15 पर भारी छूट, ₹13,000 की सीधी बचत, जानें अन्य ऑफर्स 

5379487