Logo
Best Refrigerator Under 20000: एनर्जी एफिशिएंट फीचर से लेकर फास्ट आइस और कम कीमत पर रेफ्रिजरेटर खरीदना का मौका है। वरपुल से लेकर एलजी और सैमसंग कंपनी के रेफ्रिजरेटर आप खरीद सकते हैं। यह 20 हजार रुपए से कम प्राइस में बेहतरीन फीचर देते हैं।  

Best Refrigerator Under 20000: अप्रैल का महीना शुरू होते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में हर परिवार को रेफ्रिजरेटर की आवश्यकता पड़ती है। ठंडा पानी से लेकर फल-सब्जी को स्टोर करने के लिए फ्रिज की जरुरत बढ़ने लगती है। अगर आपका बजट कम है और रेफ्रिजरेटर खरीदना है तो इस खबर में हम आपके लिए 20 हजार रुपए से कम कीमत वाले ऐसे फ्रीज लेकर आएंगे, जिसमें आपका अच्छा परफॉर्मेंस मिलेगा। 

1. Whirlpool 184L Direct Cool Single Door 2 Star Refrigerator

वर्पुल का ये फ्रिज 185 लीटर कैपेसिटी में आता है। इसमें सिंगल डोर के साथ 5 स्टार रेटिंग है, जो कम बिजली खर्च करता है। यह फ्रिज एक छोटे परिवार के हिसाब से बनाया गया है। इसकी EMI 4,180 रुपए मंथ है। यह फ्रिज हनी कॉम लॉक-इन टेक्नोलॉजी से लैस है। इसे फ्रिज में रखी सब्जियां ताजा रहती हैं और उनकी नमी बरकार रहती है। दूसरा इसमें इंटेलीसेंस इनवर्टर टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जो फ्रिज में रखी चीजों के मुताबिक लोड को एजडस्ट करती है और कम ऊर्जा खपत करती है। साथ ही यह टेक्नोलॉजी हाई वोल्टेज में भी फ्रिज को सुरक्षित रखती है। इसमें स्टेबलाइजर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। फ्रिज में एंटी बैक्टीरियल बास्केट दी गई है, जो अंदर रखे गए सामान को बैक्टीरिया और फंगस से दूर रखता है। इनसुलैटेड कैपिलरी टेक्नोलॉजी से फ्रिज में रखा खाना 9 घंटे तक फ्रेश बना रहता है। फ्रिज में पानी की बॉतल रखने के लिए बड़ा स्पेस मिल जाता है। फ्रिज में जंबो फ्रीजर दिया गया है, जिसमें लार्ज चिलर फीचर मिलता है। इससे बर्फ जमाने के लिए पानी, दूध के पैकेट अन्य चीजें स्टोर कर सकते हो। 

इसे भी पढ़ें : POVA 6 Pro 5G के बाद Tecno POVA 6 और POVA 6 Neo लॉन्च, जानें खूबियां

कीमत - फ्लिपकार्ट पर स्पेशल प्राइस में यह फ्रिज 12,540 रुपए में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से खरीदी करने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक भी मिल रहा है। 
   
2. LG 185 L Direct Cool Single Door 5 Star Refrigerator with Base Drawer with Smart Inverter Compressor, Smart Connect, Fast Ice Making

इस एलजी रेफ्रिजरेटर में एक स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर है, जो लंबे समय तक फ्रेशनेस देता है। शोर को कम करता है और इसमें स्टेबलाइजर की भी जरुरत नहीं पड़ता है। इसकी स्मार्ट कनेक्ट तकनीक है, जो बिजली नहीं होने पर रेफ्रिजरेटर को ऑटोमैटिक इनवर्टर से जोड़ती है और खाने को ताज़ा रखती है। रेफ्रिजरेटर सौर ऊर्जा पर भी काम करता है। इसमें बेस स्टैंड मिलता है, जिसमें सब्जियों को रुम टेंप्रेचर पर रखा जा सकता है। इस रेफ्रिजरेटर में जाली-पैटर्न वाले बॉक्स से खाने को लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता हैं। फ्रिज 175 किलो वजन सह सकता है। LG के इस फ्रिज में आपको 4 कलर ऑप्शन मिलते हैं। फ्रिज BEE(Bureau of Energy Efficiency) Recognised है। फ्रिज स्मार्ट इनवर्टर कंप्रेशर से लैस है। फ्रिज में तेजी से बर्फ जमती है। कंपनी के मुताबिक 108 मिनट में बर्फ तैयार हो जाती है। 

कीमत - फ्लिपकार्ट पर इस फ्रिज को 17,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से खरीदी करने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक भी मिलता है। 

इसे भी पढ़ें : Best Cooler Under 10000 to 15000: ये तीनों कूलर कमरे को मिनटों में कर देंगे कूल! कीमत बस 10 से 15 हजार

3. SAMSUNG 223 L Direct Cool Single Door 3 Star Refrigerator with Base Drawer with Digital Inverter  

अगर आपका परिवार थोड़ा बड़ा है तो सैमसंग का यह फ्रिज सही रहेगा। 223 लीटर कैपिसिटी वाले इस फ्रिज में डिजिटल इनवर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके साथ ही इसमें स्टेब्लाइजर की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। फ्रिज के लोअर सेक्शन में बेस स्टैंड विद ड्रॉअर दिया गया है, जिसमें रुम टेंप्रेचर पर सब्जियां रखी जा सकती है। इसमें आप आलू-प्याज रख सकते हैं। फ्रिज के डोर वाले हिस्से में बोतल रखने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है। 2 लीटर की 3 बोतल और 1 लीटर की एक बोतल रख सकते हैं। फ्रिज को होम इनवर्टर पर ऑपरेट कर सकते हैं। 

यह फ्रिज सौर ऊर्जा पर भी चल सकता है, जिससे यह पर्यावरण फ्रेंडली भी है। इसमें आपको एंटी बैक्टीरियल बास्केट मिलता है। यह डिवाइस 175 किलो तक वजन सह सकता है। दो कलर में यह फ्रिज मिलता है। इसमें 3 स्टार रेटिंग मिलती है।  

कीमत- फ्रिज की स्पेशल प्राइस 19,190 रुपए है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से खरीदी करने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलता है।

5379487