haribhoomi hindi news
UP weather today: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (सोमवार, 10 फरवरी) को कैसा रहेगा। किसी भी जिले में कोहरा नहीं है। कड़ाके की ठंड से राहत है। दिन में धूप खिली है। 14 फरवरी तक यूपी में मौसम साफ रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा।

UP weather today: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (सोमवार, 10 फरवरी) को कैसा रहेगा। किसी भी जिले में कोहरा नहीं है। कड़ाके की ठंड से राहत है। दिन में धूप खिली है। तड़के सुबह-रात में हल्की सर्द रही। अयोध्या में रात का पारा सबसे कम रहा। न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। झांसी में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 28.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 से 14 फरवरी तक यूपी में मौसम साफ रहेगा। दिन-रात के तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। आने वाले दिन ठंड धीरे-धीरे कम होती जाएगी।

जानिए किस जिले में कितना रहा तापमान 
अयोध्या की रात सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान 7.5 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस रिकॉर्ड हुआ। कानपुर का न्यूनतम तापमान 11.6 ड‍िग्री सेल्‍सियस और अधिकतम तापमान 25.2 रहा। राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 9.3 और अधिकतम तापमान 26.2 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस रहा। आगरा का न्यूनतम तापमान 9.8 और अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मेरठ का न्यूनतम तापमान 8.7 और अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वाराणसी का न्यूनतम तापमान 10.5 और अधिकत तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। झांसी में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 28.3 डिग्री रहा।

इसे भी पढ़ें:  MP का मौसम: भोपाल, खंडवा, पचमढ़ी सहित 35 शहरों में 5° तक बढ़ा पारा; इन 20 जिलों में कड़ी धूप

आगे: दिन और रात का पारा बढ़ेगा, ठंड घटेगी
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी हिमालय पर पड़ा था। जिसके कारण तीन दिन तक यूपी में सर्द हवा चली। अब ईरान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ तिब्बत की तरफ शिफ्ट हो रहा है। इसलिए उत्तर प्रदेश में मौसम बदलेगा। सोमवार से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, आगरा, प्रयागराज, नोएडा और गाजियाबाद का मौसम सामान्य रहेगा। आने वाले 4 से 5 दिन में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। ठंड कम होती जाएगी।

7