haribhoomi hindi news
यूपी के ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह लंबे समय से बीमार थे। दिल्ली में उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली 

लखनऊ। यूपी के शाहजहांपुर जिले के ददरौल विधानसभा से विधायक रहे मानवेंद्र सिंह का निधन हो गया। शुक्रवार सुबह दिल्ली की निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। विधायक मानवेंद्र सिंह लिवर की बीमारी से परेशान थे। लंबे समय से उनका उपचार चल रहा था। शारीरिक तौर पर वह काफी कमजोर हो चुके थे। 

विधायक मानवेंद्र सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से की थी। शाहजहांपुर के लंबे समय तक जिलाध्यक्ष और बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे। बाद में भाजपा ज्वाइन कर ली। 2017 में विधानसभा चुनाव लड़ा। जीते भी। मानवेंद्र सिंह दो पंचवर्षीय से विधायक थे। 2022 के में सपा प्रत्याशी राजेश वर्मा को हराया था।  

लोगों से था जुड़ाव 
भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन पर सभी दलों के नेताओं ने शोक जताया है। सीएम योगी ने भी शोक संवेदना जताई। लंबे समय से बीमारी के चलते क्षेत्र में सक्रिय नहीं थे। शुक्रवार को दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। शाम 5 बजे उनका पार्थिव शरीर शाहजहांपुर पहुंच सकता है।  

7