Redmi Pad 2 SE 4G को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह टैबलेट Redmi Pad SE का सक्सेसर है, जिसे 2024 में लॉन्च किया गया था। नया टैबलेट Qualcomm Snapdragon 6s 4G Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। इसमें 9.7-इंच का 2K डिस्प्ले और 7,600mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इसमें 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आइए अब नए Redmi Pad 2 SE 4G की कीमत और अन्य फीचर्स के बारें में विस्तार से जानें।
कीमत और उपलब्धता
Redmi Pad 2 SE 4G की कीमत CNY 1,099 (लगभग ₹15,000) रखी गई है, जो इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। यह टैबलेट चीन में उपलब्ध है और इसे Dark Gray और Silver कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Redmi Pad 2 SE 4G के स्पेसिफिकेशन
Redmi Pad 2 SE 4G में Xiaomi HyperOS 3 दिया गया है। इसमें 9.7-इंच का 2K LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका पिक्सल डेंसिटी 250ppi, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz तक रिफ्रेश रेट है। साथ ही, इसमें 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
यह टैबलेट 6nm प्रोसेस पर बना Snapdragon 6s 4G Gen 2 चिपसेट और Adreno 610 GPU के साथ आता है। इसमें 6GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।
कैमरा और कनेक्टविटी फीचर्स
कैमरे की बात करें तो, Redmi Pad 2 SE 4G में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें Hi-Res ऑडियो और Dolby Atmos के साथ स्टीरियो क्वाड स्पीकर हैं। ऑडियो सेटअप कस्टमाइज़ेबल साउंड इफ़ेक्ट और कई EQ प्रीसेट देता है।
कनेक्टिविटी के लिए, Redmi Pad 2 SE 4G डुअल-बैंड Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm ऑडियो जैक और USB टाइप-C पोर्ट को सपोर्ट करता है। इसमें एक्सेलेरोमीटर और हॉल सेंसर शामिल हैं।
Redmi Pad 2 SE 4G में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,600mAh की बैटरी है। टैबलेट के साथ 15W का चार्जर भी आता है। दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर 15 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम और 70.2 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देती है। इसका साइज़ 226.51x147.97x7.4mm और वज़न 406g है।










