haribhoomi hindi news
Oppo Find X9 Ultra लॉन्च हो गया है। इसमें शानदार 200MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 7050mAh बैटरी जैसे खास फीचर्स मिलते है। जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और पूरी डिटेल्स।

Oppo Find X9 Ultra को मंगलवार को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी की फ्लैगशिप Find X9 सीरीज का टॉप मॉडल है, जो Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro के साथ लाइनअप में शामिल होता है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 16GB RAM के साथ आता है। इसमें 2K रेजोल्यूशन वाला 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इसमें 7,050mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कीमत और उपलब्धता
Oppo Find X9 Ultra की शुरुआती कीमत CNY 7,499 (लगभग ₹1,03,000) है, जो 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। अन्य वेरिएंट की कीमतें इस प्रकार है- 

  • 12GB + 512GB: CNY 7,999 (लगभग ₹1,10,000)
  • 16GB + 512GB: CNY 8,499 (लगभग ₹1,17,000)
  • 16GB + 1TB: CNY 9,299 (लगभग ₹1,27,000)
  • स्पेशल एडिशन: CNY 9,499 (लगभग ₹1,30,000)

यह फोन तीन कलर ऑप्शन में आता है। इनमें Polar Glaciers, Rongsha Canyon, Tundra ऑप्शन शामिल है।  यह 24 अप्रैल से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। भारत में इसे मई में लॉन्च किए जाने की पुष्टि की गई है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
यह डुअल-सिम (nano + nano/eSIM) स्मार्टफोन ColorOS 16 पर आधारित Android 16 पर चलता है। इसमें 6.82-इंच का QHD+ (1440×3168 पिक्सल) फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस और 10-bit कलर सपोर्ट मिलता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU दिया गया है। साथ ही इसमें 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

कैमरा सेटअप
कैमरा के मामले में यह फोन बेहद पावरफुल है। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 200MP टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा-टेलीफोटो कैमरा (10x ऑप्टिकल ज़ूम तक) शामिल है। 

इसके अलावा इसमें कलर रिप्रोडक्शन लेंस भी दिया गया है। फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग (30fps), 4K वीडियो (120fps) और Dolby Vision सपोर्ट करता है। इसमें Hasselblad इमेजिंग, XPAN मोड और प्रोफेशनल वीडियो टूल्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

बैटरी और कनेक्टिविटी
Oppo Find X9 Ultra में 7,050mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी फीचर्स में Wi-Fi 7, Bluetooth, NFC , GPS, GLONASS, Beidou, Galileo, QZSS, USB Type-C सपोर्ट मिलता है।  कुछ वेरिएंट में सैटेलाइट कम्युनिकेशन और Beidou मैसेजिंग सपोर्ट भी मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन का वजन लगभग 235 ग्राम है और इसकी मोटाई करीब 8.65mm है, जो कलर वेरिएंट के अनुसार थोड़ा बदल सकता है। 

7