Logo
election banner
Madhya Pradesh Today News Hindi: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए प्रचार-प्रसार चरम पर है। गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा-कांग्रेस के सभी बड़े नेता मालवा निमाड़ में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हुए हैं।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें;  MP Live Update 

  • मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गुरुवार को उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किएद। महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने दान दक्षिणा की। पुजारियों से आशीर्वद लिया। 
     

     
  • मुरैना में साइबर सेल प्रभारी को लगी गोली 
    मुरैना में साइबर सेल प्रभारी अभिषेक जादौन के पैर में गोली लग गई। पुलिस मामले को छिपाती रही। पहले बताया गया कि सरिया लगने से उन्हें चोंट आई है। बाद में हकीकत सामने आई तो पता चला कि राइफल साफ करते वक्त उन्हें गोली लग गई है।

  • उज्जैन आ रहे  8 पत्थर कारीगर घायल
    राजस्थान से उज्जैन आ रहे बोलेरो डंपर से टकरा गई। बुधवार रात हुए इस हादसे में 8 पत्थर कारीगर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 4 की हालत गंभीर है। सभी बंसी पहाड़पुर पत्थर की तराशी के लिए महाकाल मंदिर आ रहे थे। कारीगर जितेंद्र ने बताया कि महाकाल मंदिर में बाउंड्री का काम होना है। ड्राइवर, ठेकेदार समेत हम 8 लोग घायल हुए हैं।
  • खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष को काॅर्डियक अरेस्ट 
    खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता गोविन्द मालू का अचानक निधन हो गया। इंदौर में मालू को सीवियर कार्डियक अरेस्ट आया था। परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन बचा नहीं सके। 
     
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव खंडवा-खरगोन में करेंगे प्रचार 
    CM के आज के कार्यक्रम गुरुवार को खंडवा, खरगोन और देवास दौरे पर हैं। सीएम सुबह 10.40 बजे खंडवा लोकसभा क्षेत्र के हेलापड़ाव, दोपहर 12.15 बजे खरगोन के निवाली और  दोपहर 1.45 बजे बड़वानी विधानसभा में जनसभा करेंगे।दोपहर 3 बजे खंडवा के बागली सभा और शाम 7 बजे देवास में जनसभा और रोड-शो करेंगे।
  • दिग्विजय सिंह करेंगे प्रचार
  • पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार को शिवगढ़, सैलाना में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे वह रतलाम में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 10 मई को दिग्विजय राजपुर और महेश्वर में रोड-शो करेंगे।

 

 

5379487