Logo
Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Voting Update: लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें फेज में  सोमवार (20 मई) को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई। पांचवे चरण की वोटिंग में देश भर में कहीं भी हिंसा की खबर सामने नहीं आई।

Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Voting Update: लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें फेज में  सोमवार (20 मई) को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई। पांचवे चरण की वोटिंग में देश भर में कहीं भी हिंसा की खबर सामने नहीं आई। पश्चिम बंगाल में दो जगहों पर बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच मामूली नोंकझोंक का मामला सामने आया। वहीं महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। 

पांचवे फेज में 695 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें 613 पुरुष और 82 महिला उम्मीदवार शामिल थे। मतदान के लिए 94,732 मतदान केंद्र बनाए गए थे। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकडों के मुताबिक वोटिंग खत्म होने तक   57.47% मतदान हुआ। 5वें फेज में 9 केंद्रीय मंत्रियों और एक पूर्व मुख्यमंत्री की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो गई। इस चरण में जो 9 केंद्रीय मंत्री मैदान में थे, उनमें राजनाथ सिंह, स्मृति सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति, पीयूष गोयल, कौशल किशोर, डॉक्टर भारती प्रवीण पवार, अन्नपूर्णा देवी, कपिल पाटिल, शांतनु ठाकुर और पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला शामिल हैं। 

Live Update

  • वोटिंग खत्म होने तक सबसे ज्यादा 73% वोटिंग पश्चिम बंगाल में और सबसे कम वोटिंग 48.88% वोटिंग महाराष्ट्र में हुई।

  • उत्तर प्रदेश के महोबा में मतदान केंद्र पर ड्यूटी कर रहे एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। जवान अचानक गश खाकर गिर पड़ा। तत्काल एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया।

  •  पश्चिम बंगाल के बैरकपुर और हुगली में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के कैंडिडेट्स के बीच नोंक झोंक हुई। पुलिस द्वारा बीच बचाव करने के बाद दोनों गुटों का शांत कराया जा सका।

  •  मुंबई में पुलिस ने शिवसेना (यूबीटी) के तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। तीनों कार्यकर्ता एक मतदान केंद्र के पास डमी ईवीएम रखने की कोशिश कर रहे थे। 

  • चुनाव आयोग की ओर स शाम 5 बजे तक जारी वोटर टर्नआउट आंकड़े के मुताबिक 56.68% मतदान हुआ है।सबसे ज्यादा 73.00% मतदान पश्चिम बंगाल में और सबसे कम 48.66% मतदान महाराष्ट्र में हुआ है।

राज्य मतदान प्रतिशत
बिहार 52.35%
जम्मू-कश्मीर 54.21%
झारखंड 61.90%
लद्दाख 67.15%
महाराष्ट्र 48.66%
ओडिशा 60.55%
उत्तर प्रदेश 55.80%
पश्चिम बंगाल 73.00%
  • चुनाव आयोग की ओर से दोपहर तीन बजे तक का वोटर टर्नआउट आंकड़ा जारी कर दिया गया है। सबसे ज्यादा 62.72% वोटिंग पश्चिम बंगाल में और सबसे कम 38.77% वोटिंग महाराष्ट्र में हुई।

राज्य   मतदान प्रतिशत
बिहार    45.33%
जम्मू-कश्मीर 44.90%
झारखंड 53.90%
लद्दाख 61.26%
महाराष्ट्र 38.77%
ओडिशा 48.95%
उत्तर प्रदेश 47.55%
पश्चिम बंगाल 62.72%
औसत 50.42%
  • महाराष्ट्र में पांचवें चरण के चुनाव में 13 लोकसभा सीटो पर दोपहर 3 बजे तक 38.77% मतदान दर्ज किया गया।

    डिंडौरी- 45.95%
    पालघर- 42.48%
    मुंबई उत्तर पश्चिम- 39.91%
    ठाणे- 36.07%

  • कश्मीरी पंडित, सुनील ने कहा कि 1990 के बाद से, हमारा वोट किसी काम का नहीं था। लेकिन आज, ऐसा लगता है कि हमारे वोट की कुछ कीमत है। जिस तरह से हमने 34 साल का निर्वासन जीया है, हमारा वोट उस निर्वासन के समाधान में एक योगदान की तरह लगता है। हमें उम्मीद है कि हमारा अगला मतदान हमारी मातृभूमि में होगा, इस बार कश्मीरी पंडितों को दरकिनार नहीं किया जाना चाहिए। 

  • जम्मू-कश्मीर के बारामूला लोकसभा सीट के अंतर्गत जगती टाउनशिप में कश्मीरी प्रवासियों के लिए बनाए गए विशेष मतदान केंद्र पर प्रवासी कश्मीरी पंडितों ने वोट डाला।

  • सारण लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी ने अपना वोट डाला। इस सीट से आरजेडी कैंडिडेट रोहिणी आचार्य के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है।
  • पश्चिम बंगाल से बैरकपुर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद उम्मीदवार अर्जुन सिंह के खिलाफ टीटागढ़ के वार्ड नंबर 15, बूथ नंबर 108 पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। अर्जुन सिंह ने कहा कि यहां टीएमसी के कार्यकर्ता किसी को वोट देने नहीं दे रहे, इसका मतलब है कि टीएमसी के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई है। 

  • सोमवार को अभिनेता शाहरुख खान मुंबई के एक मतदान केंद्र पर परिवार समेत वोट डालने के लिए पहुंचे। 

  • दोपहर 1 बजे तक 36.73% वोटिंग हुई है। बिहार में 34.62%, जम्मू & कश्मीर में 34.79%, झारखंड में 41.89%, लदाख में 52.02%, महाराष्ट्र में 27.78%,  ओडिशा में 35.31%, उत्तर प्रदेश में 39.55% और वेस्ट बंगाल में 48.41% मतदान हुआ है।  

  • राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे हैं। उन्होंने पिपलेश्वर हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद एक मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। लोगों के साथ सेल्फी भी खिंचाई। 

  • मुंबई में अभिनेता ऋतिक रोशन, उनकी बहन सुनैना रोशन और उनके माता-पिता राकेश रोशन और पिंकी रोशन ने अपना वोट डाला।
  • फिल्म निर्माता और निर्देशक साजिद खान ने भी अपना वोट डाला। उन्होंने लोगों से वोट डालने के लिए घरों से निकलने की अपील की। 
  • वोटर टर्नआउट के अनुसार, सुबह 11 बजे तक 23.66 फीसदी मतदान हुआ है। बिहार में 21.11%, जम्मू कश्मीर में 21.37%, झारखंड में 26.18%, लद्दाख में 27.87%, महाराष्ट्र में 15.93%, ओडिशा में 21.07%, उत्तर प्रदेश में 27.76%, वेस्ट बंगाल में 32.70% वोटिंग हुई है। 

  • पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में बैरकपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह और एक टीएमसी कार्यकर्ता के बीच झड़प हो गई। अर्जुन सिंह का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ता पांचवें चरण के मतदान के लिए लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। 
  • वोटर टर्नआउट के अनुसार, सुबह 9 बजे तक 10.28 फीसदी मतदान हुआ है। बिहार में 8.86%, जम्मू कश्मीर में 7.63%, झारखंड में 11.68%, लद्दाख में 10.51%, महाराष्ट्र में 6.33%, ओडिशा में 6.87%, उत्तर प्रदेश में 12.89%, वेस्ट बंगाल में 15.35% वोटिंग हुई है। 

  • स्मृति ईरानी ने कहा कि आज मेरा सौभाग्य है कि मैंने अपने गांव गौरीगंज में विकसित भारत के संकल्प के साथ वोट डाला है। मैं अपील करती हूं लोगों को अपना वोट डालना हमारे देश के भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। 

  • भाजपा सांसद और अमेठी लोकसभा सीट से उम्मीदवार स्मृति ईरानी अपना वोट डालने के लिए अमेठी के एक मतदान केंद्र पर पहुंचीं। इस सीट से कांग्रेस ने केएल शर्मा को मैदान में उतारा है। 
  • बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने कैसरगंज में अपना वोट डाला। उनके बेटे करण भूषण शरण सिंह कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी हैं। 
  • बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट किया। उन्होंने कहा कि जो लोग वोट नहीं करते हैं उन्हें बाद में सरकार पर कोई उंगली नहीं उठानी चाहिए। वोट न देने वालों के लिए कुछ प्रावधान होने चाहिए, जैसे उनका टैक्स बढ़ा दिया जाए। उन्हें सजा मिलनी चाहिए। 

  • बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने लखनऊ में कहा कि अगर आप बाबा साहब अंबेडकर के संविधान की रक्षा करना चाहते हैं तो सभी लोगों को बाहर आना चाहिए और वोट करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर भाजपा की बी टीम होने का आरोप लगाया। 
  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में वोट डाला। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि मुंबई के लोग बड़ी संख्या में बाहर आएंगे और वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। 
  • बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर,  सान्या मल्होत्रा, राजकुमार राव ने वोट डाला। राजकुमार ने कहा कि हमारी देश के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है, हमें मतदान करना चाहिए। हम सभी चाहते हैं कि हमारा देश आगे बढ़े, चमके। मुझे यकीन है कि यह और भी अधिक चमकने वाला है। 

  • वोटिंग के बाद एक्टर अक्षय कुमार ने इंक फिंगर दिखाई। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरा भारत विकसित और मजबूत हो। मैंने इसे ध्यान में रखते हुए वोट दिया। भारत को जो सही लगता है, उसके लिए वोट करना चाहिए। मुझे लगता है कि मतदान प्रतिशत अच्छा रहेगा। 

  • मुंबई में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, डायरेक्टर जोया अख्तर और उद्योगपति अनिल अंबानी ने वोट डाला। 
  • बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ ने अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि मैं सभी से अपील करती हूं कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें। मैं सभी राजनीतिक दलों से विकास और लोगों के कल्याण के मुद्दों को प्राथमिकता देने का अनुरोध करती हूं। चाहे वह भाजपा हो या कांग्रेस, सभी दल यही कहते हैं कि वे सरकार बना रहे हैं, लेकिन परिणाम घोषित होने पर सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। 

  • पश्चिम बंगाल में बैरकपुर से भाजपा सांसद और उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने टीएमसी उम्मीदवार पार्थ भौमिक पर रुपए बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पार्थ भौमिक ने कल रात पैसे बांटे। वह गुंडागर्दी को बढ़ावा देने के लिए ऐसा कर रहे हैं। हम शांतिपूर्ण चुनाव कराने की कोशिश करेंगे, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। चुनाव आयोग से पहले ही शिकायत की जा चुकी है। 

  • यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चार चरण अद्भुत रहे हैं। बीजेपी के नजरिए से देखें तो हम पहले ही 270 से ज्यादा सीटें जीत चुके हैं। पांचवें चरण के चुनाव में मुझे बीजेपी के लिए एकतरफा समर्थन दिख रहा है, खासकर रायबरेली समेत यूपी की 14 सीटों पर। उन्होंने चुनाव को ऐतिहासिक बताते हुए लोगों से वोटिंग की अपील की। 
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने X हैंडल से 5 अलग-अलग भाषाओं में पोस्ट किया। उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील की। लिखा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। सभी से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं। 
  • बीजेपी सांसद बृज भूषण सिंह ने अपने बेटे करण भूषण सिंह की कैसरगंज से उम्मीदवारी पर कहा कि हर कोई खुश है। करण भूषण सिंह गोंडा के युवाओं से जुड़े हुए हैं। वह एक राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, इसलिए उसे अन्य चीजों की तरह ही खेलों में भी रुचि है। 

2019 में एनडीए ने 49 में से 41 सीटें जीती थीं
6 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की जिन 49 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है, 2019 में NDA ने वहां एकतरफा जीत हासिल की थी। 41 सीटें एनडीए के खाते में आईं थीं और कांग्रेस सिर्फ रायबरेली सीट ही जीत सकी थी। भाजपा पिछले चुनाव में इन 49 में से 40 और कांग्रेस 36 सीटों पर चुनाव लड़ी थी।

Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Voting Live Update
Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Voting Live Update

महाराष्ट्र और लद्दाख में खत्म होगा चुनाव
देश की लोकसभा में 543 सीटें हैं। चौथे फेज तक 380 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। 20 मई यानी आज वोटिंग खत्म होने के बाद कुल 429 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। इस फेज के साथ ही महाराष्ट्र और लद्दाख में चुनाव खत्म हो जाएगा। बाकी 2 चरणों में 114 सीटों पर वोटिंग होगी। आज बिहार की पांच सीटों, झारखंड की 3, महाराष्ट्र की 13, ओडिशा की 5, यूपी की 14, पश्चिम बंगाल की 7 और दो केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में एक-एक सीटों पर मतदान है। इसके साथ ओडिशा में विधानसभा की 35 सीटों और 21 लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। 

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

राहुल गांधी पहली बार रायबरेली से मैदान में
विपक्ष की ओर से कांग्रेस के राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के राज्यसभा में जाने के बाद उनके गढ़ रायबरेली को बचाने की जुगत में हैं। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सारण से भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। शिवसेना-यूबीटी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद सावंत मुंबई दक्षिण से चुनाव लड़ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख उमर अब्दुल्ला का मुकाबला पीडीपी के फैयाज ए मीर, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख सज्जाद गनी लोन और अवामी इत्तेहाद पार्टी के प्रमुख, जेल में बंद इंजीनियर राशिद से है।

CH Govt Haryana Ad jindal steel hbm ad
5379487