Logo
MP CRIME : ​​​​​​​मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिन दहाड़े लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

MP CRIME : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि दिन दहाड़े लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। शहर के कोलार क्षेत्र में आपराधिक प्रवृति के बदमाशों ने फॉर्च्यूनर कार पर सवार होते हुए दूसरी कार के लोगाें को दहशत में डालते हुए लूटपाट की है। इस घटना को लेकर पुलिस पर भी सवाल उठ रहें हैं।

पीड़ितों का ईलाज
राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बैरागढ़ चीचली में फॉर्च्यूनर कर सवार 3 से 4 बदमाशों ने दिन दहाड़े कार में सवार 2 लोगों के साथ चाकू और रॉड की नोक पर की लूटपाट की। आरोपियों नें कार में सवारों को लूटने के बाद उनकी कार का शीशा तोड़कर दबंगई दिखाई। घटना का शिकार हुए पीड़ितों का अस्पातल में ईलाज चल रहा है।

पुलिस का बचाव
पीड़ितों के अनुसार पुलिस शिकायत होने के बावजूद भी मामले को 2 दिनों तक दबाकर रखा गया। पुलिस इस मामले में आपसी विवाद की बात का हवाला देते हुए खुद का बचाव कर रही है। पीड़ितों ने घटना की शिकायत कोलार थाने में की है। जिसमें उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों द्वारा की गई लूटपाट के बाद वह पूरी तरह से ड़र गए थे। इस दौरान पीड़ित खुद का बचाव करने के लिए भागे, तब आरोपियों ने लंबी दूरी तक उनका पीछा भी किया। बदमाशों ने कार में रखी नकदी और अन्य कीमती सामान की लूटपाट की है।

कार्रवाई नहीं
कोलार के बैरागढ़ चीचली क्षेत्र में कार सवार 2 युवक निजी काम से गए थे। इस दौरान फॉर्च्यूनर से कुछ बदमाश उनके पास पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए चाकू-रॉड दिखा कर कार सवारों को रोका। इसके बाद कार में रखे 10 हजार नकद, सोने की चेन और अंगूठी लूट ली। बचकर भागने का प्रयास कर रहे कार सवारों का बदमाशों ने पीछा भी किया। घटना से दोनों युवक सकते में आ गए। परिजनों की मदद से पीड़ितों ने पुलिस शिकायत दर्ज कराई इसके बावजूद भी किसी तरह का एक्शन अब तक कोलार पुलिस ने नहीं लिया है। पीड़ितों का निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। 

 

5379487