haribhoomi hindi news
भोपाल में NSUI के पोस्टर से फर्जी अस्पतालों पर बवाल मच गया। CMHO पर आरोप, डिप्टी सीएम आवास तक पहुंचा विरोध, सियासत तेज।

मध्यप्रदेश। भोपाल में फर्जी अस्पताल खोलना है तो सम्पर्क करें - नट्टू शर्मा...NSUI के इन पोस्टर्स ने राजधानी की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। एनएसयूआई ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए ये पोस्टर्स लगाए हैं। सीएमचओ कार्यालय से लेकर डिप्टी सीएम के आवास के बाहर ये पोस्टर लगाए गए। एनएसयूआई ने सीएमचओ डॉ. मनीष शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, उनके संरक्षण में भोपाल में फर्जी अस्पताल चल रहे हैं।

NSUI के आरोपों को सीएमचओ ने सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि, मेरे खिलाफ जिस तरह के पोस्टर शहर में लगाए गए हैं, वह सरासर गलत है। इधर एनएसयूआई ने फर्जी अस्पतालों के मुद्दे पर सीधे तौर पर प्रशासन को घेरा है। ये पोस्टर अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हैं। एनएसयूआई ने शहर में एक अन्य पोस्टर लगाया। जिसमें लिखा था कि, अस्पताल की फर्जी निरिक्षण रिपोर्ट बनाने के लिए सम्पर्क करें - टीम नटवरलाल (नट्टू शर्मा)। 

एनएसयूआई के कार्यकर्ता डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के आवास के बाहर भी पहुंचे। उन्होंने पोस्टर लगाया और फोटो खिचाई हालांकि सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस ने पोस्टर देखा तो हटा दिया।

एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार का कहना है कि, भोपाल में कई अस्पताल कागजों में डॉक्टर और स्टाफ दिखाकर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इससे साफ है कि, फर्जी अस्पतालों का संगठित नेटवर्क भोपाल में एक्टिव है। इससे ग्रामीणों और शहरों में रहने वाले गरीब लोगों को नुकसान हो रहा है। इस मामले में जल्द कार्रवाई न होने पर डिप्टी सीएम के आवास का घेराव किया जाएगा।

(मध्यप्रदेश के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

 

7