मध्यप्रदेश। जबलपुर जिले के बेलबाग थाना क्षेत्र की दुकानों में रविवार को आग लग गई। बताया जा रहा है कि, आग कबाड़ की दुकानों में लगी और आस-पास की तीन-चार दुकानों में फैल गई। आग की पलटें दूर से ही दिख रहीं थी। स्थानीय लोगों ने दमकल की गाड़ी को बुलाया। अनुमान है कि, लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है।
आसमान में काले धुऐं का गुबार
आग लगाने के कारण आसपास भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई थी। कबाड़ की दुकान में लगी आग इतनी भीषण थी कि, कुछ ही देर में आसपास की दुकानें भी इसकी जद में आ गईं। आसमान में काले धुऐं का गुबार को दूर से देखा जा सकता था। रविवार को मार्केट में लोगों की भीड़ भी थी। आग लगाने की जानकारी मिलने पर चारों ओर दहशत का माहौल हो गया था।
रिहायशी इलाके में आग फैलने से रोकी
सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर रवाना हुईं। आग को देखते हुए 6 से 7 गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगीं थीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पास में ही रिहायशी इलाका भी है। गनीमत रही कि, आग वहां तक नहीं पहुंची।
रविवार के कारण बाजार में भीड़ ज्यादा
फिलहाल आग लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि, शार्ट सर्किट के कारण कबाड़ की दुकान में आग लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि, अगर समय पर दमकल की गाड़ियां नहीं आई होतीं तो आग और बढ़ सकती थी। क्योंकि रविवार के कारण बाजार में भीड़ ज्यादा था इसलिए लोगों की जान को भी खतरा था। इधर जिन लोगों की दुकान जली वे काफी दुखी हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि, उनका लाखों का नुकसान हो गया।
(मध्यप्रदेश के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)









