Logo
UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase-5 Voting Live Update: लखनऊ, रायबरेली, अमेठी और झांसी सहित यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर सोमवार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। शाम 6 बजे तक 55% वोटिंग हुई है। फाइनल आंकड़ा आना शेष है।

UP Lok Sabha Chunav 2024 Phase-5 Voting Live Update: उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर सोमवार, 20 मई को सुबह 7 बजे से लोकसभा के 5वें चरण की वोटिंग जारी है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, स्मृति जूबिन इरानी, कौशल किशोर, निरंजन ज्योति और यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित 144 प्रत्याशी मैदान में हैं। पढ़ें वोटिंग से जुड़ी हर अपडेट जानकारी...। 

लाेकसभा चुनाव का 5वां चरण; UP Lok Sabha Polls Live Update

  •  लखनऊ में सबसे कम 49.88 फीसदी वोटिंग
    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, अमेठी और रायबरेली सहित 14 लोकसभा सीटों में मतदान समाप्त हो गया। शाम 6 बजे तक 55 फीसदी के करीब मतदान की जानकारी सामने आई है। हालांकि, फाइनल आंकड़े अभी आने बांकी है। इसमें वोटिंग परसेंटज कुछ बढ़ने का अनुमान है। 
  • शाम पांच बजे तक अमेठी में 52.68% मतदान हुआ। जबकि रायबरेली में 56.26 फीसदी, लखनऊ में 49.88 फीसदी और कैसरगंज में 53.92 वोट पड़े हैं। 
  • जालौन में वोट डालने से रोका, वीडियो वायरल 
    जालौन लोकसभा के भोगनीपुर विधानसभा की बूथ संख्या 190 पर कुछ मदताओं को पोलिंग बूथ से लौटा दिया गया। सुरक्षा जवान वोट डालने आए लोगों से रोकते नजर आए। सपा ने X पर वीडियो शेयर कर चुनाव आयोग संज्ञान लेने की मांग की है।
     

UP में तीन बजे तक 47.55 फीसदी मतदान

लोकसभा चुनाव मतदान प्रतिशत
अमेठी  45.13 फीसदी 
कैसरगंज  46.01 फीसदी 
कौशांबी  43.01 फीसदी 
गोंडा  43.23 फीसदी 
जालौन 46.22 फीसदी 
झांसी 52.53 फीसदी 
फतेहपुर 47.25 फीसदी 
फैजाबाद 48.66 फीसदी 
बांदा  48.08 फीसदी 
बाराबंकी  55.35 फीसदी 
मोहनलालगंज  51.08 फीसदी 
रायबरेली  47.83 फीसदी 
लखनऊ  41.90 फीसदी 
हमीरपुर  48.87 फीसदी 

यूपी में 1 बजे तक 39.55 फीसदी मतदान

लोकसभा चुनाव मतदान प्रतिशत
अमेठी  39.55 फीसदी 
कैसरगंज  38.50 फीसदी 
कौशांबी  36.25 फीसदी 
गोंडा  36.67 फीसदी 
जालौन 39.50 फीसदी 
झांसी 43.61 फीसदी 
फतेहपुर 39.85 फीसदी 
फैजाबाद 40.77 फीसदी 
बांदा  40.20 फीसदी 
बाराबंकी  44.77 फीसदी 
मोहनलालगंज  41.43 फीसदी 
रायबरेली  39.69 फीसदी 
लखनऊ  33.50 फीसदी 
हमीरपुर  40.71 फीसदी 
  • प्रमुख सचिव ने पत्नी और बेटी संग डाले वोट 
    यूपी के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने पत्नी और बेटी के साथ मतदान करने पहुंचे। पीएस की बेटी संजना का यह पहला वोट है। कहा, अपना वोट हर किसी को डालना चाहिए। यह हमारा अधिकार है, इसका उपयोग जरूरी है। 
     
  • बांदा के सुखारी पुरवा गांव में बहिष्कार 
    बांदा संसदीय क्षेत्र की नरैनी विधानसभा के सुखारी पुरवा गांव में एक भी वोट नहीं पड़े। यहां लगभग 450 मतदाता हैं, लेकिन सड़क के लिए चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। सुखारी पुरवा का मतदान केंद्र नौगवा में बनाया गया है। इसलिए भी वह मतदान के लिए तैयार नहीं है। नरैनी तहसीलदार संतोष कुमार समझने के लिए पहुंचे, लेकिन गांव के लोग नहीं मान रहे। 
  • तेलियानी गांव में 2.45 घंटे बाद शुरू हुआ मतदान 
    फतेहपुर में तेलियानी गांव में सड़क व बरातशाला के लिए ग्रामीणों ने चुनाव का वहिष्कार कर दिया। सीओ सिटी, थाना अध्यक्ष व सहायक विकास अधिकारी की समझाइश पर ग्रामीण मतदान को तैयार हुए। लिहाजा, 2 घंटे 45 मिनट की देरी से यहां मतदान शुरू हो पाया। 
  • फतेहपुर में भिड़े सपा और भाजपा समर्थक
    फतेहपुर लोकसभा सीट की जहानाबाद विधानसभा में समाजवादी पार्टी और भाजपा समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। संराय होली गांव के बूथ संख्या 139 पर हुए इस विवाद के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। उपद्रियों पर सख्त नजर रखी जा रही है। 

UP में सुबह नौ बजे तक 27.76 फीसदी मतदान

लोकसभा चुनाव मतदान प्रतिशत
अमेठी  27.20 फीसदी 
कैसरगंज  27.92 फीसदी 
कौशांबी  26.12 फीसदी 
गोंडा  26.68 फीसदी 
जालौन 26.97 फीसदी 
झांसी 29.82 फीसदी 
फतेहपुर 28.54 फीसदी 
फैजाबाद 29.05 फीसदी 
बांदा  29.25 फीसदी 
बाराबंकी  30.60 फीसदी 
मोहनलालगंज  28.52 फीसदी 
रायबरेली  28.10  फीसदी 
लखनऊ  22.11  फीसदी 
हमीरपुर  28.24 फीसदी 
  • महोबा में मणिपुर के मुख्य आरक्षी की मौत
    लोकसभा चुनाव ड्यूटी के लिए मणिपुर से आए मुख्य आरक्षी की मौत हो गई। महोबा जनपद के कबरई स्कूल में आरक्षी 56 वर्षीय मंगजा सिंह मणिपुर की MPTC G- कम्पनी के साथ ठहरे हुए थे। देर रात उनकी तबीयत खराब हुई। लिहाजा, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज दौरान मौत हो गई। एसपी सत्यम समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे।
  • महिला से जबरदस्ती डलवाया वोट 
    फतेहपुर लोकसभा की जहानाबाद में बूथ संख्या 197 पर महिला मतदाता से गलत वोट डलवाने की शिकायत मिली है। महिला ने पीठासीन अधिकारी पर जबरदस्स्ती का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सपा ने इस मुद्दे को लेकन निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। 
     
  • फैजाबाद में नहीं मिली पर्ची, मतदाता परेशान 
    फैजाबाद लोकसभा के बीकापुर की बूथ संख्या 400, 401, 402 पर पर्चियां न मिलने से लोग परेशान  हैं। पर्ची के अभाव में वह मतदान से वंचित हो रहे।  सपा ने बूथ एजेंट व पीठासीन अधिकारी पर  मनमानी का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील की है। 
  • उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने लखनऊ में मतदान किया। साथ ही सभी से मतदान करने की अपील की। कहा, सभी लोग अपना वोट जरूर दें। बताया कि पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।
     
  • यूपी के मंत्री व जालोन से भाजपा उम्मीदवार स्वतंत्र देव सिंह ने परिवार के साथ मतदान किया। कहा, पीएम मोदी के पक्ष में एक तरफा वोटिंग हो रही है। हम पहले भी बुंदेलखंड एक तरफा जीतते थे। आज भी जीत रहे हैं। 
     
  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लखनऊ में मतदान किया। वोट डालने के बाद रक्षामंत्री ने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। कहा, NDA का संकल्प 400 पार का है। 
     

UP में सुबह नौ बजे तक 12.89 फीसदी मतदान

लोकसभा चुनाव मतदान प्रतिशत
अमेठी  13.45 फीसदी 
कैसरगंज  13.04 फीसदी 
कौशांबी  10.49 फीसदी 
गोंडा   9.55 फीसदी 
जालौन 12.80 फीसदी 
झांसी 14.26 फीसदी 
फतेहपुर 14.28 फीसदी 
फैजाबाद 14.00 फीसदी 
बांदा  14.57 फीसदी 
बाराबंकी  12.73 फीसदी 
मोहनलालगंज  13.86 फीसदी 
रायबरेली  13.60 फीसदी 
लखनऊ  10.39 फीसदी 
हमीरपुर  13.61 फीसदी 
  • यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने परिवार के साथ लखनऊ में मतदान किया। कहा, हम यूपी में 80 के 80 सीटें जीत रहे हैं। अमेठी और रायबरेली भी जीतेंगे। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी लोग शत प्रतिशत मतदान करें। 
     
  • केएल शर्मा बोले-जनता को कोई गुमराह नहीं कर सकता 
    अमेठी लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने सोमवार को मतदान किया। कहा भाजपा को महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दे पर बात करनी चाहिए। लोगों के मन में क्या है, वह उसी अनुसार मतदान करेंगे। लोग जब लड़ने लगेंगे तो आप झूठे वादे कर उन्हें गुमराह नहीं कर सकते। महंगाई, बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाओं के बारे में बात करने की जरूरत है। हम सकारात्मक रूप से चुनाव लड़ रहे हैं। 
  • विकसित भारत के लिए मतदान कर रहे लोग 
    फैजाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने कहा कि विकसित भारत और विकसित अयोध्या के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरे देश में लोग मतदान कर रहे हैं। अयोध्या का विकास तो अभी शुरू हुआ है, बहुत विकास होना बाकी 
     
  • अमेठी और रायबरेली में खिल रहा कमल
    रायबरेली लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने परिवार के साथ मतदान किया। वोट डालने के बाद कहा कि अब कोई भ्रम नहीं बचा। अमेठी और रायबरेली में कमल खिल रहा है। 
     
  • उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वह शत प्रतिशत मतदान कर सशक्त सरकार चुनें। बताया कि देश की जनता ने मन बना लिया है, इस बार प्रचंड बहुमत के साथ 400 पार होगा। 
5379487