गाजियाबाद में दर्दनाक मौत: युवक ने पत्नी, तीन साल की बेटी और खुद का गला रेता, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

border police station
X
बॉर्डर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। घरेलू कलह में युवक ने पत्नी और तीन साल की बेटी का उस्तरे से गला रेत दिया। इसके बाद युवक ने खुद का गला रेता। महिला की मौत हो गई। बेटी और उसके पिता का इलाज चल रहा है। 

लखनऊ। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ा गया कि युवक ने पत्नी और तीन साल की बेटी का गला उस्तरे से रेत दिया। इसके बाद खुद का गला रेत लिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी आ गए। मगर कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा तो सभी खून से लथपथ पड़े थे। पड़ोसी ने आनन-फानन में तीनों को अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने महिला की मृत घोषित कर दिया। पिता और बेटी की हालत नाजुक है। मामला गाजियाबाद के बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा गांव का है।

पुलिस जांच: घरेलू कलह के कारण युवक ने वारदात को दिया अंजाम
जानकारी के मुताबिक, मुकीमपुर के रहने वाले आरोपी जावेद (25) का 4 साल पहले सुंदरनगरी नई दिल्ली की सुंदरनगरी की रहने वाले सबरीन से उसका निकाह हुआ था। जावेद गाजियाबाद के बेहटा इलाके में मोबाइल शॉप पर काम करता है। जावेद बेटी और पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने घटना को अंजाम दे दिया। महिला के भाई ने पुलिस को बताया कि जीजा बहन के चरित्र पर शक करता था। इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि घरेलू कलह में युवक ने वारदात को अंजाम दिया है।

आठ महीने बाद 20 दिन पहले मायके से लौटी थी महिला
जानकारी के मुताबिक शादी के 2-3 साल बाद से ही पति-पत्नी में विवाद चला आ रहा था। जिसके चलते सबरीन 8 महीने से मायके में थी। वह 20 दिन पहले ही जावेद के पास आई थी। शुक्रवार को दोनों में किसी बात को झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि उसने सबरीन और 3 साल की बेटी हिबा का गला उस्तरे से रेत दिया। पुलिस ने महिला के परिजन ने बताया कि सबरीन की जावेद पिटाई करता है और खर्चे के रुपए नहीं देता। सबरीन ने इसकी शिकायत पुलिस में की थी, जिसकी सुनवाई महिला थाने में लगातार चल रही थी। बताया जाता है कि इस केस में दोनों की थाने में तारीख लगी हुई थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story