अमित गुप्ता-रायगढ़। सक्ती के पास स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे में घायल श्रमिकों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हादसे में घायल 11 श्रमिकों का रायगढ़ के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घटना में मृतकों की संख्या 20 तक जा पहुंची है।
18 श्रमिकों की मौत रायगढ़ में हुई
मृतकों में से 18 श्रमिकों की रायगढ़ में इलाज के दौरान मौत हुई है तो वहीं 2 श्रमिकों की राजधानी रायपुर में मौत हुई है। घटना के तीसरे दिन भी मृत श्रमिकों के शवों की शिनाख्त और पीएम की प्रक्रिया जारी है। घटना में ज्यादातर मृत श्रमिक पश्चिम बंगाल और झारखंड क्षेत्र के हैं।
वेदांता पावर प्लांट हादसे में अब मृतकों की संख्या 20 पहुंच गई है। इनमें से 19 की मौत रायगढ़ में इलाज के दौरान हुई है। वहीं 11 श्रमिकों का इलाज बभी जारी है। @SaktiDistrict @RaigarhDist #Chhattisgarh pic.twitter.com/imjkWPrqff
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 16, 2026
परिजन आज पहुंचे दूसरे राज्यों से
पं. बंगाल और झारखंड से परिजनों के नहीं पहुंच पाने की वजह से बुधवार को पांच शवों का पीएम नहीं हो पाया था। गुरुवार की सुबह से परिजनों के पहुंचने के बाद शवों की शिनाख्त और पीएम की कार्रवाई चल रही है। पीएम के बाद शवों को रवाना किया जाएगा।
वेदांता पावर प्लांट हादसे में अब मृतकों की संख्या 20 पहुंच गई है। इनमें से 19 की मौत रायगढ़ में इलाज के दौरान हुई है। वहीं 11 श्रमिकों का इलाज बभी जारी है।@SaktiDistrict @RaigarhDist #Chhattisgarh pic.twitter.com/r8AcJLvabx
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 16, 2026
चल रहा है बेहतर उपचार : एसडीएम
मामले में जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम रायगढ़ महेश शर्मा का कहना है कि, घायल मजदूरों के बेहतर इलाज के निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिए गए हैं। घायल श्रमिकों की स्थिति का लगातार जायजा लिया जा रहा है। जिला मुख्यालय में 18 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 11 का इलाज जारी है।
छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)









