Singrauli Bank Robbery Case: सिंगरौली बैंक लूट केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि, एक आरोपी बिहार से गिरफ्तार किया गया है। DGP कैलाश मकवाना ने आरोपियों पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। मध्यप्रदेश पुलिस, छत्तीसगढ़ और यूपी पुलिस के साथ लगातार सम्पर्क में है। बॉर्डर एरिया में नाकाबंदी की गई है। अन्य आरोपी भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गिरफ्तार किए गए बदमाश के पास से 14 लाख रुपए कैश और 70 लाख का सोना मिला है। दस टीम इन आरोपियों को ढूंढ रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि, जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: सिंगरौली बैंक लूट केस, DGP बोले - जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी
बदमाशों द्वारा बैंक लूट के बाद बाइक से भागते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इन वीडियो में आरोपी साफ नजर आ रहे हैं। लूटा गया सोना उन ग्राहकों का था जिन्होंने बैंक से गोल्ड लोन लिया था। आरोपी पिट्ठू बैग लेकर आए थे। लॉकर में सोना रखा था। पांचों ने बैग में सोना और कैश भरा और फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप है। जांच के लिए पुलिस अधिकारी पहुंचे। बैंक की गेट पर बन्दूक द्वारा चलाई गई गोली मिली। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर में घेराबंदी भी की गई।
बदमाशों ने बैंक से ये क्या-क्या लूटा
- स्ट्रांग रूम से करीब 6 लाख रुपए नकद लूटे गए।
- कैश काउंटर से करीब 14.20 लाख रुपए नकद लूटे गए।
- कुल मिलाकर बदमाश 20.20 लाख रुपए कैश लेकर फरार हो गए।
- इसके अलावा बैंक में गिरवी रखे गए सोने के आभूषण भी लूट लिए गए।
- इन आभूषणों के बदले बैंक ने करीब 5.5 करोड़ रुपए का लोन दिया हुआ था।










