haribhoomi hindi news
सरगुजा में आबकारी उड़नदस्ता ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 1704 नग नशीले कैप्सूल और 100 नग इंजेक्शन बरामद किया है।

संतोष कश्यप - अम्बिकापुर। सरगुजा में आबकारी उड़नदस्ता ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार में शामिल तीन लोगों को पकड़ लिया। टीम ने सुनियोजित तरीके से दबिश देकर आरोपियों को हिरासत में लिया।

भारी मात्रा में नशीला सामान जब्त
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 1704 नग नशीले कैप्सूल और 100 नग इंजेक्शन बरामद किए गए। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि इनका इस्तेमाल अवैध रूप से सप्लाई के लिए किया जा रहा था। 

गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में गौतम बनवासी, जगजीवन प्रजापति और शेख अयातुल्ला उर्फ भोलू खान शामिल हैं। तीनों पर क्षेत्र में नशे का नेटवर्क चलाने का आरोप है। भोलू खान को अंबिकापुर के एक लॉज से गिरफ्तार किया गया। वह पहले से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी। जानकारी के मुताबिक वह एक हत्या के मामले में भी वांछित था।

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज
तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21C, 22C और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच में नेटवर्क के अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

aaropi

संयुक्त टीम की कार्रवाई
पूरी कार्रवाई आईजी दीपक झा के मार्गदर्शन में आबकारी और साइबर टीम ने मिलकर की। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। गिरफ्तारी के बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7