बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने बीच सड़क में आत्मदाह की कोशिश की है। युवक ने पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीद कर खुद पर आग लगा ली, युवक 80% झुलस गया है। आत्मदाह के कारण फ़िलहाल अज्ञात है। वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। युवक को गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार को ग्राम पौशरी निवासी मनजीत जायसवाल ने दोपहर में अपने ही गांव के पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल खरीदा। इसके बाद अपनी बुलेट से कुछ दूरी तक गया और सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवक को आग की लपटों में घिरा देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल युवक को पहले सिस्म अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बिलासपुर में युवक ने पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीद कर खुद पर आग लगा ली, युवक 80% झुलस गया है। वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। @BilaspurDist #Chhattisgarh #petrolpump #Suicide pic.twitter.com/XKCYSXwiLV
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 18, 2026
एएसपी ने दी मामले की जानकारी
वहीं इस मामले को लेकर एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया कि, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। युवक ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)









