कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दशरंगपुर पुलिस की एकपक्षीय कार्रवाई करने से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह घटना देख गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटी हुई है। यह पूरा मामला ग्राम दशरंगपुर का है।
मिली जानकारी के अनुसार, टावर पर चढ़े मनीष चंद्राकर के खिलाफ दशरंगपुर चौकी में FIR दर्ज है। आरोप है कि उसने साथियों के साथ मिलकर होली के दिन ग्राम खंडसरा के कोटवार के घर पर घुसकर जबरदस्ती मारपीट की थी। जिसमें कोटवार का बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ था। इस मामले में मनीष के दो साथी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
कवर्धा जिले में दशरंगपुर पुलिस की एकपक्षीय कार्यवाई करने से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह घटना देख गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर पुलिस पहुंची। pic.twitter.com/9TTXoAbClN
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 18, 2026
पुलिस ने दी मामले की जानकारी
पुलिस के अनुसार, टावर पर चढ़ा युवक भी इस मामले में आरोपी है और उसके खिलाफ भी मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और युवक को समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)










