haribhoomi hindi news
Sports Bike: होंडा ने अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक Honda CBR150R को नए अंदाज में पेश किया है। मलेशिया में लॉन्च हुई इस बाइक को “Stealth Black Edition” नाम दिया गया है।

Sports Bike: जापानी टू-व्हीलर कंपनी होंडा ने अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक Honda CBR150R को नए अंदाज में पेश किया है। मलेशिया में लॉन्च हुए इस नए वर्जन को “Stealth Black Edition” नाम दिया गया है, जिसमें स्टाइलिश मैट ब्लैक और ऑरेंज कलर का आकर्षक कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।

भारत में लॉन्च के लिए इंतजार
भारत में बाइक लवर्स लंबे समय से Honda CBR150R का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि कंपनी ने 2026 मॉडल को मलेशिया में लॉन्च कर दिया है, लेकिन भारत में इसकी एंट्री को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Honda भारत में अपनी मजबूत सेल्स के दम पर प्रीमियम बाइक्स को भी बेचने में सफल रही है, क्योंकि हर साल लाखों ग्राहक कंपनी के स्कूटर और मोटरसाइकिल खरीदते हैं।

क्या बदला है नए मॉडल में?
नई CBR150R में कोई बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इस अपडेट का मुख्य आकर्षण इसका नया Stealth Black कलर है, जिसमें मैट ब्लैक और नारंगी रंग का कॉम्बिनेशन इसे और ज्यादा स्पोर्टी बनाता है। इंजन, डिजाइन और फीचर्स पहले जैसे ही रखे गए हैं।

पावर और परफॉर्मेंस
Honda CBR150R का इंजन 16HP की पावर और 13.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं इसकी प्रतिद्वंद्वी Yamaha R15 18.4HP की पावर और 14.2Nm का टॉर्क देती है, जिससे परफॉर्मेंस के मामले में R15 थोड़ी आगे नजर आती है।

कीमत और मुकाबला
मलेशिया में इस बाइक की कीमत 13,999 रिंगिट (करीब ₹3.14 लाख, एक्स-शोरूम) रखी गई है। अगर यह भारत में लॉन्च होती है, तो इसका सीधा मुकाबला Yamaha R15 से होगा, जिसकी शुरुआती कीमत करीब ₹1.66 लाख (एक्स-शोरूम) है। नया Stealth Black एडिशन स्टाइल के मामले में अपडेट जरूर है, लेकिन परफॉर्मेंस वही पुराना भरोसा देता है।

(मंजू कुमारी)

7