haribhoomi hindi news
New SUV: नई MG Majestor का डिजाइन बेहद बोल्ड और मस्कुलर है, जिसमें 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग भी मिलेंगे।

New SUV: एमजी मोटर की प्रीमियम D+ सेगमेंट फुल-साइज SUV MG Majestor भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देने वाली है। इसे 20 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। यह एसयूवी कंपनी की फ्लैगशिप पेशकश होगी और एमजी ग्लोस्टर से ऊपर पोजिशन की गई है। इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और जीप मेरिडियन जैसी लोकप्रिय गाड़ियों से होगा।

दमदार डिजाइन और रोड प्रेजेंस
MG Majestor का डिजाइन बेहद बोल्ड और मस्कुलर है। 5046 mm लंबाई, 2016 mm चौड़ाई और 1870 mm ऊंचाई के साथ यह SUV सड़क पर शानदार प्रेजेंस देती है। फ्रंट में मोज़ेक मैट्रिक्स ग्रिल, ड्रैगन-आई LED DRLs और ट्राई-बीम हेडलैंप्स इसे प्रीमियम लुक देते हैं। साइड प्रोफाइल में 19-इंच अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और स्टील साइड स्टेपर्स मिलते हैं, जबकि रियर में कनेक्टेड टेललैंप्स और डुअल एग्जॉस्ट इसे स्पोर्टी टच देते हैं।

लग्जरी केबिन और फीचर्स
इंटीरियर को M-Lounge स्टाइल में डिजाइन किया गया है, जिसमें प्रीमियम लेदर, 64-कलर एंबियंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। SUV में डुअल 12.3-इंच स्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, JBL 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं।

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी
सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ESP और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसी तकनीक शामिल है।

इंजन और परफॉर्मेंस
MG Majestor में 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 215.5 PS पावर और 478.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। SUV में 4×2 और 4×4 दोनों विकल्प मिलते हैं, जिसमें मल्टी-टेरेन मोड्स और ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक जैसी ऑफ-रोडिंग क्षमताएं शामिल हैं।

कीमत और लॉन्च
इसकी प्री-बुकिंग ₹41,000 से शुरू हो चुकी है, जबकि अनुमानित कीमत ₹40-45 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। डिलीवरी मई 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।

(मंजू कुमारी)

7