haribhoomi hindi news
SUV Comparison: महिंद्रा XUV 7XO और टाटा सफारी आपके लिए दो बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। दोनों ही गाड़ियां दमदार इंजन, आधुनिक फीचर्स और शानदार स्पेस के साथ आती हैं।

SUV Comparison: भारतीय ऑटो बाजार में 7-सीटर मिडसाइज SUV सेगमेंट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस सेगमेंट में महिंद्रा XUV 7XO और टाटा सफारी दो धांसू विकल्प मौजूद हैं, जो पावर, फीचर्स और स्पेस के मामले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। अगर आप नई फैमिली SUV खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह तुलना आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।

इंजन और परफॉर्मेंस
Tata Safari में 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 170hp की पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं Mahindra XUV 7XO में 2.2-लीटर इंजन दिया गया है, जो ज्यादा पावर और करीब 100Nm अतिरिक्त टॉर्क ऑफर करता है। ज्यादा टॉर्क के चलते XUV 7XO ऑन-रोड पर बेहतर पिकअप और परफॉर्मेंस देती है।

साइज और स्पेस
साइज के मामले में भी XUV 7XO थोड़ा आगे है। इसकी लंबाई 4695mm और व्हीलबेस 2750mm है, जबकि Safari की लंबाई 4668mm और व्हीलबेस 2741mm है। ज्यादा व्हीलबेस का मतलब है केबिन में बेहतर लेगरूम। हालांकि ग्राउंड क्लीयरेंस में Safari 205mm के साथ थोड़ा आगे है, जबकि XUV 7XO में यह 200mm है, जो दोनों को खराब रास्तों के लिए सक्षम बनाता है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी
फीचर्स की बात करें तो Tata Safari में बड़ी OLED डिस्प्ले दी गई है, जबकि Mahindra XUV 7XO में तीन स्क्रीन सेटअप मिलता है। दोनों SUVs में वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और पीछे बैठे यात्रियों के लिए बॉस मोड जैसी सुविधाएं दी गई हैं। Safari में पावर्ड टेलगेट और ORVM मेमोरी जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स मिलते हैं।

सेफ्टी और कीमत
दोनों गाड़ियों में ADAS सहित सभी जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। कीमत की बात करें तो Tata Safari की शुरुआती कीमत ₹13.2 लाख (एक्स-शोरूम) है, जबकि Mahindra XUV 7XO ₹13.6 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

कुल मिलाकर, अगर आप ज्यादा पावर और स्पेस चाहते हैं तो XUV 7XO बेहतर विकल्प हो सकती है, जबकि फीचर्स और प्रीमियम फील के लिए Safari एक मजबूत दावेदार है।

(मंजू कुमारी)

7