दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बॉयफ्रेंड ने अफेयर के शक में गला घोंटकर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। युवक को शक था कि, उसकी गर्लफ्रेंड का किसी दूसरे के साथ अफेयर चल रहा है। इस बात पर दोनों का विवाद हुआ और गुस्से में आकर कार्तिक ने उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर हत्या की जानकारी दी। घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है।
यह था पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान युनेश्वरी वर्मा है, जो कि चिचोला की रहने वाली थी। यूनेश्वरी वर्मा पढ़ाई के लिए पुलगांव में किराए के मकान में रह रही थी, जबकि कार्तिक भी सुभाष नगर में किराए के मकान में रहता था। दोनों दुर्ग-बालोद रोड स्थित कोलिहापुरी के बीएम कॉलेज में बी.एड की पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। दोस्ती धीर-धीरे प्यार में बदल गई।
विवाद के बाद की हत्या
कार्तिक युनेश्वरी पर शक करता था कि, उसका किसी दूसरे के साथ अफेयर चल रहा है। इसी बातकर लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। करीब दोपहर एक बजे कार्तिक यूनेश्वरी को लेकर अपने रूम पहुंचा, जहां उसी बात पर उनका दोबारा विवाद हो गया। गुस्से में आकर कार्तिक ने युनेश्वरी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
हत्या के बाद खुद ही दी पुलिस को जानकारी
शुक्रवार को हत्या के बाद कार्तिक ने खुद ही पूरे मामले की पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है। आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पूछताछ में आरोपी अपना जुर्म स्वीकार लिया है। स्थिति को देखते हुए डायल 112 की टीम ने युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने की फांसी की मांग
भाई पावेन वर्मा के ने बताया कि, युनेश्वरी कुछ दिन पहले ही वह गांव आई थी और एक दिन पहले दुर्ग के लिए निकली थी। परिजनों को आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। घटना की सूचना पुलिस से मिलने के बाद परिवार दुर्ग पहुंचा। भाई ने आरोपी के लिए फांसी की मांग की है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)










