Festival Season: आप भी तो नहीं खा रहे नकली घी; हाथरस में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर हो रहा था तैयार 

Hathras Fake Ghee factories
X
Hathras Fake Ghee factories
UP के हाथरस में शुक्रवार, 25 अप्रैल को प्रशासन ने 2 फैक्ट्रियां सील की है। यहां अमूल, पारस और माधव ब्रजवासी जैसी ब्रांडेड कंपनियों के नाम नकली घी बनाया जा रहा था।

UP News: फेस्टिवल सीजन में यादि आप भी शुद्ध देसी घी खरीदने की सोच रहे हैं तो सतर्क हो जाइए। बाजार में शुद्ध और देसी की तर्ज पर नकली घी भी बेचा जा रहा है। उत्तर प्रदेश का हाथरस में शुक्रवार, 25 अप्रैल को दो फैक्ट्रियां पकड़ी गई हैं, जहां नकली घी बनाकर नामी ब्रांडों के नाम पर पैक किया जाता था। इस नकली घी की सप्लाई यूपी-एमपी सहित कई राज्यों में होती थी। प्रशासन ने बड़ी मात्रा में नकली घी भी बरामद किया है।

पुलिस और प्रशासन की टीमों ने हाथरस में दो फैक्ट्रियां सील की है। जहां अमूल, पारस और माधव ब्रजवासी जैसी ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली घी बनाया जा रहा था। छापेमारी में इन कंपिनयों के बड़ी संख्या में रैपर और नकली घी बनाने की सामग्री भी मिली है।

शहर की घनी आबादी के बीच नकली घी का कारोबार
नकली घी का यह कारोबार सदर कोतवाली क्षेत्र के दो मकानों से चल रहा था। जो शहर के बीचो-बीच घनी आबादी में स्थित हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने दोनों मकान सील कर दिए हैं। यहां से बड़ी मात्रा में नकली घी बनाने की सामग्री और उपकरण मिले हैं।

यह भी पढ़ें: Survey: नौकरी पेशा से ज्यादा कमाते हैं UP के भिखारी, रखते हैं स्मार्टफोन, कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर एक्शन
छापेमारी के दौरान यहां पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। प्रशासनिक अफसरों ने यहां अमूल, पारस, माधव, ब्रजवासी जैसी बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद किए हैं। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कहा, सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story