Greater Noida: नोएडा में किसानों का हल्ला बोल, पुलिस ने रोका तो बीच सड़क पर दिया धरना  

Farmers Protest against in Greater Noida
X
नोएडा में किसानों का हल्ला बोल, पुलिस ने रोका तो मुख्य मार्ग पर दिया धरना।
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सोमवार, 14 अक्टूबर को किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। हरौला बारात घर से नोएडा प्राधिकरण पैदल मार्च करते जा रहे थे, पुलिस ने रोका तो रास्ते में धरना शुरू कर दिया।

Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सोमवार को किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर सैकड़ों किसान दोपहर एक बजे हरौला बारात घर पहुंचे। यहां से मार्च करते हुए वह नोएडा विकास प्राधिकरण जा रहे थे, पुलिस ने मुख्य सड़क पर बैरीकेड लगाकर रोका तो किसानों ने वहीं पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विरोध-प्रदर्शन में सैकड़ों किसान शामिल हैं। 10 अक्टूबर को भी उन्होंने प्राधिकरण पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान किसानों ने बैरिकेड तोड़ दी थी। साथ ही पंचायत कर तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था।

भारतीय किसान यूनियन मंच के मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने कहा, नोएडा विकास प्राधिकरण ने हमसे कई तरह के वादे किए थे, लेकिन जमीन लेने के बाद पूरा नहीं किया। आज के प्रदर्शन से नोएडा प्राधिकरण की नींव हिला देंगे।

किसानों की प्रमुख मांगें

  • जिन किसानों को मूल 5 प्रतिशत के प्लॉट नहीं मिले। उन सबको 5 प्रतिशत के मूल प्लॉट दिए जाएं।
  • जिन किसानों के न्यायालय से आदेश आ चुके हैं, उन किसानों को अतिरिक्त 5 प्रतिशत के भूखंड या धनराशि दी जाए।
  • सेक्टर की तर्ज पर 81 गांवों का विकास कर साल 1997 से 64.7 प्रतिशत मुआवजा और 10 प्रतिशत विकसित भूखंड दिए जाएं।
  • नोएडा में 81 गांव के किसानों की आबादी को 450 मीटर से एक हजार मीटर कर आबादी का संपूर्ण समाधान करें।
  • 1976 से 1997 तक के सभी किसानों को कोटा स्कीम के प्लॉट आवंटित किए जाएं।
  • नोएडा प्राधिकरण के गांवों में स्वामित्व योजना लागू की जाए। साथ ही नक्शा नीति को समाप्त किया जाए। गांव में यह व्यावहारिक नहीं है।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story