UP News: ED-CBI को लेकर अखिलेश यादव ने ऐसा क्या कह दिया कि उठने लगे सवाल, बताया-सपा को कहां से मिले ढाई करोड़

Samajwadi Party Akhilesh Yadav
X
Samajwadi Party Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav on ED-CBI: अखिलेश यादव ने शनिवार को मीडिया के चर्चा करते हुए कहा, ED-CBI जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है। इन्हें खत्म कर देना चाहिए।

Akhilesh Yadav on ED-CBI: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को मीडिया से चर्चा करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव और पार्टी की रणनीति को लेकर लंबी चर्चा की। इस दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ED और CBI जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है। इन्हें हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहिए। जैसे नेता जी ने चुंगी व्यवस्था समाप्त कर दी थी।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रालोद और बसपा से आए नेताओं को सदस्यता दिला रहे थे। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने विधायक इरफान सोलंकी के यहां पड़े छापों और सीबीआई के नोटिस पर सवाल उठाया तो अखिलेश ने ED-CBI की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा, विपक्ष के नेताओं को परेशान किया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा, बीजेपी ने पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) के अधिकार छीने हैं। कुलपति नियुक्त किए, लेकिन इनमें कितने पीडीए हैं? उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में पीडीए का कोई व्यक्ति ऊंचे पद पर तैनात ही नहीं है। भाजपा सरकार ने पीडीए परिवारों को धोखा दिया है।

बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, इसके लिए उन्हें धन्यवाद। अखिलेश ने कहा, 2024 का लोकसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। सम्मान बचाने का चुनाव है। अखिलेश ने इस दौरान नारा दिया है कि भाजपा हटाओ एमएसपी की कानूनी गारंटी पाओ। भाजपा हटाओ नौकरी पाओ।

इस दौरान अखिलेश ने भाजपा छोड़कर आए डॉ सीताराम राजपूत आरएलडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लतेश विधूड़ी, परवेज आलम, बसपा के इलियास अंसारी, पूर्व विधायक सुभाषचंद्र श्रीवास्तव, हरदोई के तिलकचंद्र वर्मा, मदन गौतम और सुबोध यादव को सपा की सदस्यता दिलाई।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story