Logo
रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव को अमेरिका के खिलाफ मैच में टॉस से पहले मजाक में कहा था कि फील्डिंग कर, पागल है क्या?। सूर्यकुमार की 84* रन की पारी से भारत 77/6 से उबरकर 161 तक पहुंचा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भावनाओं, संगीत और यादगार पलों के साथ हुआ। बॉलीवुड ग्लैमर और शानदार ओपनिंग सेरेमनी के बीच सबसे ज्यादा शोर उस वक्त गूंजा, जब रोहित शर्मा मैदान पर उतरे। 2024 में यहीं भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले रोहित इस बार टूर्नामेंट एम्बेसडर की भूमिका में नजर आए और साफ दिखा कि उनके लिए यह पल बेहद भावुक था।

रोहित ने कहा, 'अजीब लग रहा है इधर...वहां से इधर आना अलग सा महसूस हो रहा है। मुंबई के फैंस ने मुंबई चा राजा के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।' आईसीसी चेयरमैन जय शाह के साथ रोहित ने ट्रॉफी लॉन्च की और एक बार फिर कप उठाया, जिसने स्टेडियम में मौजूद हर फैन को पुरानी यादें ताजा करा दीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

मैच शुरू होने से पहले एक मजेदार पल भी देखने को मिला। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस से पहले रोहित के पास दौड़ते हुए पहुंचे और पूछा, 'जल्दी बोलो, बैटिंग करूं या बॉलिंग?' रोहित ने हंसते हुए जवाब दिया, 'फील्डिंग कर, पागल है क्या?' इस हल्के-फुल्के मजाक ने माहौल को और मजेदार बना दिया।

मैच की बात करें तो अमेरिका ने भारत को शुरुआती झटका देकर चौंका दिया। टीम 46/4 और फिर 77/6 पर संकट में फंस गई थी। लेकिन सूर्यकुमार यादव ने शानदार 84* रन की पारी खेलते हुए मैच का रुख पलट दिया। उन्हें 17 रन पर जीवनदान मिला, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। आखिरी 18 गेंदों में 48 रन ठोकते हुए उन्होंने टीम को 161 तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने शुरुआती विकेट निकालकर दबाव बनाए रखा। आखिरकार भारत ने मैच 29 रन से जीत लिया और वानखेड़े में सबसे कम स्कोर डिफेंड करने का रिकॉर्ड भी बनाया।

5379487