मेडिकल फील्ड में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी करते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। NEET UG 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 तय की गई है।
NEET UG 2026 आवेदन प्रक्रिया ऐसे करें पूरी
NEET UG फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें—
- सबसे पहले neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं
- होम पेज पर “Registration for NEET (UG) – 2026 is LIVE” लिंक पर क्लिक करें
- मांगी गई बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें
- लॉगिन करके शैक्षणिक व व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें
NEET UG 2026 आवेदन शुल्क
NEET UG परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।
NEET UG 2026 एग्जाम डेट
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अनुसार NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा मोड: पेन-पेपर मोड
शिफ्ट: एक ही शिफ्ट
समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
NEET UG 2026 के लिए पात्रता
NEET UG परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का 12वीं / इंटरमीडिएट Physics, Chemistry और Biology (PCB) विषयों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। मेडिकल कोर्स में प्रवेश के इच्छुक सभी योग्य छात्र इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं











