Logo
Agra-Jagner Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार (2 मार्च 2025) रात रोड एक्सीडेंट 5 लोगों की मौत हो गई। यह लोग शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी आगरा-जगनेर मार्ग पर गहर्राकलां मोड़ के पास बुलेट और बाइक की टक्कर हो गई।

Agra-Jagner Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार (2 मार्च 2025) रात रोड एक्सीडेंट 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक युवक घायल है। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी आगरा-जगनेर मार्ग पर गहर्राकलां मोड़ के पास बुलेट और बाइक की टक्कर हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव मर्चुरी में रखवा दिए हैं। 

गढ़मुक्खा में थी साली की शादी 
पुलिस के मुताबिक, सैंया निवासी भगवान दास (35), वकील (30), रामस्वरूप (28) और सोनू (25) शनिवार शाम अपनी बाइक से रिश्तेदार की साली की शादी में शामिल होने गढ़मुक्खा गए थे। जबकि, गहर्राकलां, कागारौल निवासी करन और कन्हैया बुलेट से कागारौल जा रहे थे। जगनेर रोड पर गहर्राकलां प्याऊ के पास रात साढ़े 10 बजे दोनों की मोटर साइकिल आपस में टकरा गईं। 

फेरी लगाकर जीवन यापन करते थे मृतक 
एसीपी देवेश कुमार ने बताया, बाइक सवार 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि इंटर कॉलेज का छात्र कन्हैया गंभीर रूप से घायल है, मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। मृतकों में से कुछ लोग फेरी लगाकर परिवार चलाते थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसे सूचना मिलते ही देर रात परिजन एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। हालात संभालने पुलिस बल बुलाना पड़ा। 

नहर में गिरी कार, किशोर की मौत 
आगरा के बसई अरेला क्षेत्र में मानिकपुरा पुलिया के पास तेज रफ्तार कार चंबल नहर में गिर गई। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि, अन्य लोग सुरक्षित बचा लिए गए हैं। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी देर रात एक्सीडेंट हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार से बाहर निकवाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सक ने 14 वर्षीय किशोर की मृत घोषित कर दिया। 

7