कोरबा। करोड़ों की ठगी के आरोपी राजीव गुप्ता को मलेशिया भागने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके खिलाफ पुलिस ने पहले लुकआउट नोटिस जारी किया था। एक चिट फंड कंपनी के डायरेक्टर का पार्टनर जिसने करोड़ों रुपए की ठगी की घटना को अंजाम दिया था, जिसकी पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। जानकारी के मुताबिक दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले स्थानीय लोगों ने वर्ष 2016 में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक चिट फंड कंपनी द्वारा लोगों को सब्जबाग दिखाकर करोड़ों रुपए की ठगी के घटना को अंजाम दिया गया था।
इस बीच पुलिस ने प्रार्थी के लिए शिकायत पर लगभग 5 करोड़ 60 लख रुपए की ठगी किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। प्रकरण में चिट फंड कंपनी के डायरेक्टर अतुल सिंह का पार्टनर ग्वालियर निवासी राजीव गुप्ता पिता लच्छी राम गुप्ता के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। तब से लेकर राजीव गुप्ता लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ जिला पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था।
मलेशिया भागने के फिराक में था आरोपी
बताया जाता है कि राजीव गुप्ता विगत दिनों दिल्ली एयरपोर्ट से मलेशिया भागने के फिराक में लगा हुआ था, जैसे ही वह एयरपोर्ट पहुंचा स्थानीय पुलिस ने उसे धरदबोचा। इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को दी गई। सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित कर दिल्ली भेजा गया








