haribhoomi hindi news
Rajasthan: केंद्र सरकार राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए काफी प्रयासरत है। प्रदेश को इस बार इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी सौगात मिली है।

Rajasthan: केंद्र सरकार राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए काफी प्रयासरत है। प्रदेश को इस बार इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने 1.42 लाख करोड़ रुपये के सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर बजट में 0.67 लाख करोड़ रुपये यानी 47% सिर्फ राजस्थान के लिए आवंटित किया है।

जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा दी गई राशि से प्रदेश में 28 फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इससे राजस्थान की सड़क कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलेगी। लोगों का रोजगार बढ़ेगा। समय बचेगी। सड़क को लेकर केंद्र और राज्य दोनों सरकारों का विशेष फोकस है।

ये भी पढ़ें: जयपुर समेत 10 जिलों में जल्द लॉन्च होगी नई आवासीय योजनाएं, सस्ते घर खरीदने का सपना होगा साकार

दोनों सरकारों का विशेष फोकस
राजस्थान में 2,829 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण की योजना है। अगर यह कार्य कंप्लीट हो जाएगा तो राजस्थान देश के शीर्ष निवेश प्राप्त करने वाले राज्यों में शामिल हो जाएगा। केंद्र सराकार के निवेश के साथ ही राज्य सरकार ने भी 87,438 करोड़ रुपये सड़क विकास में निवेश करने का निर्णय लिया है।

आवागमन होगा आसान
सड़कें किसी भी राज्य की हों वो हमेशा आर्थिक धमनियों की तरह कार्य करती हैं। राजस्थान को लेकर जिस प्रकार से केंद्र और राज्य सरकार ने प्रयास किया है। वह सराहनीय है। सरकार के इस संयुक्त प्रयास से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों का संपर्क स्थापित होगा। जिसकी वजह से व्यापार, पर्यटन, और कृषि क्षेत्र को विशेष बढ़ावा मिल सकेगा।

7