Logo
election banner
Sanjay Raut Announces 17 Candidates: महाविकास अघाड़ी गुरुवार को सीटों का ऐलान करने वाली थी। इससे पहले पार्टी नेता संजय राउत ने कहा कि सूची तैयार है और बाद में इसे मीडिया के साथ साझा किया जाएगा।

Sanjay Raut Announces 17 Candidates: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए कुल 16 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इनमें से कई ऐसी सीटें हैं, जहां कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारना चाहती थी। लेकिन संजय राउत ने अपने कैंडिडेट उतार दिए हैं। जैसे सांगली और मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट है। पार्टी ने अनिल देसाई को मुंबई दक्षिण मध्य संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतारा है। कांग्रेस इस सीट से वर्षा गायकवाड़ को लड़ाना चाहती थी। 

महाविकास अघाड़ी गुरुवार को सीटों का ऐलान करने वाली थी। इससे पहले पार्टी नेता संजय राउत ने कहा कि सूची तैयार है और बाद में इसे मीडिया के साथ साझा किया जाएगा। संजय राउत ने कहा कि वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) हमारे साथ है। वे महा विकास अघाड़ी के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। 4 सीटों का प्रस्ताव बाकी है।

देखिए कहां किसे मिला टिकट

शरद पवार ने एक दिन पहले उद्धव से की थी मुलाकात
संजय राउत ने कहा कि सूची में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली विपक्षी पार्टी के 16 नाम शामिल हैं। इससे एक दिन पहले एनसीपी (एससीपी) अध्यक्ष शरद पवार सोमवार को महा विकास अघाड़ी गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के आवास पर गए थे।

सूत्रों ने एएनआई को बताया कि मातोश्री में बैठक के दौरान सीट बंटवारे पर चर्चा हुई। दूसरी ओर लोकसभा चुनाव की हलचल के बीच महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उमरेड विधायक राजू पारवे रविवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल हो गए।

महायुति गठबंधन को 24 मार्च को और मजबूती मिली, जब राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएसपी) के प्रमुख महादेव जानकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में गठबंधन में शामिल हुए।

5 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव
महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में मतदान होगा। 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने लड़ी गई 25 सीटों में से 23 सीटें जीतीं थी। जबकि अविभाजित शिवसेना ने 23 में से 18 सीटें हासिल की थीं।

jindal steel
5379487