Parth Pawar Rajya Sabha oath: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के युवा नेता पार्थ पवार अब आधिकारिक तौर पर राज्यसभा के सदस्य बन गए हैं। गुरुवार को संसद भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने पार्थ को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई। 35 वर्षीय पार्थ पवार ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ग्रहण की।
शपथ ग्रहण में मौजूद रहे दिग्गज नेता
इस खास मौके पर पार्थ पवार की मां और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसके अलावा सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा, एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल, लोकसभा सांसद सुनील तटकरे और राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और नेता मौजूद थे। पार्थ को यह जिम्मेदारी महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए मिली है।
राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्षाच्या वतीने आज नवी दिल्ली येथे देशाचे उपराष्ट्रपती तथा राज्यसभेचे सभापती मा.श्री. सी. पी. राधाकृष्णन जी यांच्या उपस्थितीत राज्यसभेच्या सदस्यत्वाची शपथ ग्रहण केली. यावेळी महाराष्ट्र राज्याच्या उपमुख्यमंत्री मा. श्रीमती सुनेत्रा अजितदादा पवार यांच्यासह… pic.twitter.com/FMsHA3mFiI
— Parth Sunetra Ajit Pawar (@parthajitpawar) April 9, 2026
पिता के निधन के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
पार्थ पवार महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार के बेटे हैं। जनवरी में एक विमान हादसे में अजित पवार के दुखद निधन के बाद परिवार और पार्टी के भीतर बड़े बदलाव हुए हैं। पहले यह राज्यसभा सीट सुनेत्रा पवार के पास थी, लेकिन अजित पवार के निधन के बाद उन्होंने राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली और उच्च सदन की सीट खाली कर दी थी।
पार्थ पवार ने जताया जनता का आभार
शपथ लेने के बाद पार्थ पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा, "आज माननीय उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति की उपस्थिति में मैंने एनसीपी की ओर से सदस्यता की शपथ ली। जनता के भरोसे और उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए, मैं राज्यसभा में प्रभावी ढंग से अपनी आवाज उठाने और देश के विकास में योगदान देने का ईमानदार प्रयास करूंगा।"
Today marks a deeply emotional and proud moment in my life as I take oath as a Member of the Rajya Sabha. My sincere thanks to Hon. @VPIndia Shri C P Radhakrishananji for the warm reception and guidance.
— Parth Sunetra Ajit Pawar (@parthajitpawar) April 9, 2026
I dedicate this milestone to my late father, Ajit Dada Pawar, whose… pic.twitter.com/35FcGqAddD
मावल से हार के बाद संसद तक का सफर
पार्थ पवार का सक्रिय राजनीति में सफर काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव मावल निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा था, लेकिन तब उन्हें शिवसेना के श्रीरंग बारने से हार का सामना करना पड़ा था। अब विधानसभा में एनसीपी के 40 विधायकों के समर्थन से वे निर्विरोध राज्यसभा पहुंचे हैं। उनके इस नए सफर को महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी की अगली पीढ़ी के उदय के तौर पर देखा जा रहा है।










