Logo
election banner
Mumbai Trans Harbour Link News Updates: पुल का आधिकारिक नाम टल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु है। इसका निर्माण 21,200 करोड़ की लागत से हुआ है। इस लागत में 15000 करोड़ रुपए कर्ज भी शामिल है।

Mumbai Trans Harbour Link News Updates: भारत का सबसे बड़ा समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (Mumbai Trans Harbour Link-MTHL) बनकर तैयार है। यह पुल दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई (सेवरी और न्हावा शेवा के बीच) तक 21.8 किमी लंबा है। अभी तक यह दूरी तय करने में लोगों को 2 से ढाई घंटे लगता था, लेकिन अब यह दूरी महज 20-22 मिनट में तय हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 12 जनवरी को इस समुद्री पुल का उद्घाटन किया। 

पुल का आधिकारिक नाम अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु है। इसका निर्माण 21,200 करोड़ की लागत से हुआ है। इस लागत में 15000 करोड़ रुपए कर्ज भी शामिल है। 

दो बड़े शहरों को जोड़ेगा अटल सेतु
भाजपा ने अटल सेतु का वीडियो एक्स पर पोस्ट किया है। इसे कनेक्टिविटी का नया चमत्कार करार दिया। यह पुल महाराष्ट्र के दो बड़े शहरों मुंबई और पुणे को जोड़ेगा। छल लेन का पुल करीब 16.5 किमी समुद्र के ऊपर बना है। जबकि 5.5 किमी हिस्सा जमीन पर है। इस पुल से समय की बचत के साथ, ईंधन लागत भी बचेगी। 

Mumbai Trans Harbour Link
Mumbai Trans Harbour Link

अब जानिए अटल सेतु की खास बातें

स्पीड लिमिट तोड़ी तो लगेगा फाइन
मुंबई पुलिस ने कहा है कि एमटीएचएल पर चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जबकि मोटरबाइक, ऑटोरिक्शा और ट्रैक्टर को समुद्री पुल पर चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कार, टैक्सी, हल्के मोटर वाहन, मिनीबस और टू-एक्सल बस जैसे वाहनों की गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और पुल के चढ़ने और उतरने पर गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक सीमित रहेगी।

कारों के लिए टोल
महाराष्ट्र सरकार ने एमटीएचएल पर कारों के लिए एक तरफा टोल के रूप में 250 रुपये वसूलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले पर एक अधिकारी ने बताया कि जो राशि वसूली जा रही है, वह टोल संग्रह के मौजूदा नियमों के मुताबिक आधी ही है। एक यात्री कार से एक तरफ का टोल 250 रुपये लिया जाएगा, जबकि वापसी यात्रा के साथ-साथ दैनिक और लगातार यात्रियों के लिए शुल्क अलग होगा।

Mumbai Trans Harbour Link
Mumbai Trans Harbour Link

भारी वाहनों के लिए प्रतिबंध
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई की ओर जाने वाले मल्टी-एक्सल भारी वाहनों, ट्रकों और बसों को ईस्टर्न फ्रीवे पर प्रवेश नहीं मिलेगा। इन वाहनों को आगे की आवाजाही के लिए मुंबई पोर्ट-सिवड़ी निकास (निकास 1सी) का उपयोग करना होगा और 'गाडी अड्डा' के पास एमबीपीटी रोड लेना होगा।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले 190 सीसीटीवी इंस्टाल
पुल पर आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस वाले 190 सीसीटीवी लगाए गए हैं। जैसे कोई गाड़ी खराब होती है, कोई गलत लेन में चल रहा है या कोई संदिग्ध दिखाई देता है तो कैमरा तुरंत कंट्रोल रूम को अलर्ट करेगा। 

पुल के किनारे लगाए गए साउंड बैरियर
समुद्री हिस्से में बने पुल पर साउंड बैरियर लगाए गए हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि हर साल सर्दियों में प्रवासी पक्षी आते हैं। ध्वनि प्रदूषण कम हो, इसलिए साउंड बैरियर लगाए गए हैं। 

कब से हो रहा निर्माण?
पुल निर्माण की योजना 70 के दशक में बनी थी। लेकिन एग्रीमेंट 2017 में हुआ। इसके बाद पीएम मोदी ने भूमिपूजन किया। लेकिन कोविड 19 के कारण इसके निर्माण की गति धीमी हो गई। बावजूद इसके यह देश का सबसे कम समय में बनने वाला इतना लंबा पुल है। हर दिन इस पुल से 70 हजार से अधिक वाहनों के गुजरने का अनुमान है। 

5379487