Maharashtra Election 2024: विधायक जी 2009 में 12वीं पास थे, अब खुद को आठवीं पास बताया; चुनावी हलफनामें में भी झूठ

Aslam shaikh congress
X
विधायक जी 2009 में 12वीं पास थे, अब खुद को आठवीं पास बताया; चुनावी हलफनामें में भी झूठ।
Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता असलम शेख ने अपने चुनावी हलफनामे में अबकी बार खुद को 8वीं पास बताया है, जबकि 2009 में उन्होंने खुद को 12वीं पास बताया था। उनके इस हलफनामें पर विवाद हो गया है।

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता असलम शेख ने अपने चुनावी हलफनामे में खुद को आठवीं पास बताया है, जबकि 2009 में उन्होंने खुद को 12वीं पास बताया था। इससे साफ होता है कि असलम शेख हलफनामें में गलवत जानकारी दे रहे हैं। उनका हलफनामा सामने आने पर बीजेपी ने असलम शेख के इस फर्जीवाड़े पर तंज कसा है।

बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष तिजिन्दर तीवाना ने कहा कि विधायकम जी ने अपने समय में कितने घोटाले किए होंगे इनके शिक्षा घोटाले से समझा जा सकता है। महाराष्ट्र में कांग्रेस के असलम शेख से पहले झरखंड में झामुमो के हेमंत सोरेन का शिक्षा घोटाला सामने आ चुका है। चुनावी हलफनामे के अनुसार पांच साल में हेमंत सोरेन की उम्र सात साल बढ़ी है। बीजेपी ने इस पर भी झारखंड के मुख्यमंत्री को घेरा है।

बीजेपी ने पूछा सवाल
बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष तिजिन्दर तीवाना ने एक वीडियो जारी कर कांग्रेस विधायक से सवाल पूछे। कहा कि सोचो जरा जिस व्यक्ति ने अपनी शिक्षा के साथ इतना घोटाला किया है, उसने जनता के साथ और विधायक फंड के साथ क्या-क्या किया होगा। उन्होंने कहा "जो व्यक्ति शिक्षा के स्तर पर 12वीं पास से आठवीं पास पर आ गया वह मलाड के विकास के स्तर को कितना पीछे ले गया होगा। असलम भाई मलाड की जनता को लॉलीपॉप बांटते हैं, ये तो सबको पता था, लेकिन उन्होंने चुनाव आयोग को ही गोली दे दी।"

हेमंत सोरेन का उम्र घोटाला क्या है?
दरअसल हेमंत सोरेन ने चुनावी हलफनामे में अपनी उम्र 49 साल बताई है। खास बात यह है कि 2019 में हेमंत सोरेन ने अपनी उम्र 42 साल बताई थी। ऐसे में वह खुद दावा कर रहे हैं कि पिछले पांच साल में उनकी उम्र सात साल बढ़ गई है। इसी बात पर झारखंड में बवाल हो रहा है। हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हैं और इसी कार्यकाल में घोटाले के आरोप में उन्हें जेल जाना पड़ा था। जमानत मिलने के बाद वह दोबारा राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। ऐसे में उनके उम्र घोटाले पर विपक्षी दल मजे ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Maharashtra: शाइना एनसी ने अरविंद सावंत के खिलाफ दर्ज कराई FIR; कहा-'मैं महिला हूं, माल नहीं'

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story