Logo
election banner
मध्यप्रदेश के गुना में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। भंडारा खाते वक्त युवक के सीने में दर्द हुआ और मौत हो गई। मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार हुआ। इधर जलती चिता के सामने तांत्रित तंत्र-मंत्र करने बैठ गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

भोपाल। महाशिवरात्रि पर भगवान भोले के दर्शन कर लौट रहा युवक बीच में भंडारा खाने बैठ गया। भंडारा खाते वक्त युवक के सीने में दर्द उठा और वह गिर गया। अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद युवक का अंतिम संस्कार हुआ। इधर जलती चिता के सामने तंत्र-मंत्र करने तीन तांत्रित बैठ गए। युवक के भाई, दोस्त और रिश्तेदार रात में शोक सामग्री रखने श्मशान पहुंचे तो उन्हें चिता के सामने तीन तांत्रिक तंत्र-मंत्र पढ़ते मिले। भाई-दोस्त ने दो तांत्रिकों को पकड़ लिया। एक वहां से फरार हो गया। पकड़े गए दोनों तांत्रिकों को कैंट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर लिया है। मामला गुना के गोपालपुरा का है। 

डॉक्टर ने हार्ट हटैक से मौत होना बताया 
जानकारी के मुताबिक, गोपालपुरा में रहना वाला अश्विनी केवट (29) शुक्रवार को केदारनाथ धाम (गुना) दर्शन करने गया। अश्विनी दर्शन कर लौट रहे था। भदौरा के पास भंडारा खाने बैठ गया। दोस्त पारस भी उनके साथ भंडारा खाने लगा। अचानक अश्विनी के सीने में तेज दर्द हुआ और वह गिर गया। इसके बाद अश्विनी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है।

पहले बोले कुछ नहीं किया, फिर कहा जो करना था कर लिया 
जानकारी के मुताबिक, शाम को गोपालपुरा के श्मशान घाट में अश्विनी का अंतिम संस्कार किया। रात 9 बजे मृतक का भाई निखिल केवट श्मशान पहुंचा तो देखा कि अश्विनी की चिता के पास तीन लोग बैठे हैं। तीनों तंत्र-मंत्र कर रहे थे। निखिल और उसके दोस्तों ने पूछताछ की तो कहने लगे कि हमने कुछ नहीं किया। बाद में बोले कि हमें जो करना था कर लिया। तांत्रिक के पास तेल, अश्विनी चिता की राख, हल्दी-चावल और दूसरी चीजें भी थीं। एक चाकू भी था। निखिल और उसके दोस्तों ने तांत्रिकों को पकड़कर कैंट थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है 
पुलिस ने बताया कि अविनाश चंदेल (नाथ), दिलीप चंदेल (नाथ) और राहुल बैरागी तंत्र-मंत्र कर रहे थे। राहुल बैरागी भाग निकला। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली गई है।  

5379487