World Yoga Day 2004 : योग कर जीत सकेंगे लाखों के इनाम, मोहन सरकार के मंत्री पहुंचेंगे जिलों में

World Yoga Day
X
योग कर जीत सकेंगे लाखों के इनाम
World Yoga Day 2004 : मध्य प्रदेश में गायत्री शक्तिपीठ के जिला केंद्रों पर सामूहिक योगा कराया जायेगा। प्रज्ञा योग क्लब के सदस्य भी योगा करने पहुंचेंगे।

World Yoga Day 2004 : विश्व योग दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर योग करने पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां पर सुबह 6 बजे पहुंचेंगे। सरकार के मंत्री प्रदेश के जिलों में योग करने पहुंचेगे। इंदौर में योग दिवस पर लोग योगा करते हुए लाखों रुपए तक के नकद इनाम भी जीत सकते हैं।

‘कौन बनेगा चमेलीदेवी प्लॅक पोज स्टार’
इंदौर में कई संस्थाएं योगा करायेंगी। बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन और चमेलीदेवी योग केंद्र की मेजबानी में योग एवं ध्यान किया जाएगा। इन संस्थाओं द्वारा ‘कौन बनेगा चमेलीदेवी प्लॅक पोज स्टार’ (चतुरंग दंडासन) स्पर्धा भी रखी गई है। जिसमें विजेताओं को 2 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में गायत्री शक्तिपीठ के जिला केंद्रों पर सामूहिक योगा कराया जायेगा। प्रज्ञा योग क्लब और इससे जुड़े पेंशनर्स संघ के सदस्य भी योगा करने निश्चित समय पर पहुंचेंगे।

लोगों को भावना से जोड़ते हुए योग करवाएंगे
भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में योग शिविर अयोजित किया जा रहा है। जहाँ जैन मुनि संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि प्रणाम सागर महाराज लोगों को भावना से जोड़ते हुए योग करवाएंगे। आयुष विभाग के द्वारा मैनिट परिसर में योग कराया जाएगा, इसके साथ अन्य चिकित्सकीय संस्थाओं द्वारा जिले स्तर पर योग डे मनाया जाएगा।

मंत्रियों को योग दिवस पर ज़िलों का आवंटन
शुक्रवार 21 जून को 10 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में मनाया जायेगा। प्रदेश में भी जिला स्तर पर योग दिवस के मौके पर तैयारियां पूरी की जा रही है। योग दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश वासियों को शुभकामनाएँ देते हुए निरोगी रहने के लिए योग को अपने जीवन में शामिल करने की बात ही है। मोहन सरकार के मंत्रियों को योग दिवस पर ज़िलों का आवंटन भी किया गया है। इस मौके पर योग स्थलों पर बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी योग दिवस के पर देश को संबोधित करेंगे, लोग सीधे तौर पर उनकी बात को योग करते हुए सुन सकेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story