विधायक जंडेल का अनोखा प्रदर्शन: 200 गोवंश लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, कलेक्टर से बोले-बंद गोशालाएं नहीं खोली तो यहीं छोड़ जाऊंगा

ग्वालियर। श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल शनिवार को किसानों के साथ 200 से ज्यादा गायों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। विधायक ने कलेक्टर को चेतावनी देते हुए बंद पड़ी गोशालाएं जल्द शुरू करने की मांग की। जंडेल ने कहा कि ऐसा नहीं होने पर अगली बार कलेक्ट्रेट में गायों को छोड़कर गेट पर ताला लगा देंगे। विधायक सड़क पर घूम रहे गोवंश को शहर के अलग-अलग चौक पर घुमाते हुए कलेक्ट्रेट लेकर पहुंचे। विधायक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के समय प्रदेश के साथ श्योपुर में भी कई गोशालाओं का निर्माण किया गया था। जंडेल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सत्ता में आते ही इन गोशालाओं को बंद कर दिया।
गो माता के नाम पर राजनीति तो भाजपा वाले करते है पर सेवा नही करते भाजपा की कथनी ओर करनी में अंतर है कांग्रेस सरकार में @OfficeOfKNath जी ने जो गो शाला बनाई थी आज उन पर ताला लगा हुवा है आज सेकड़ो गाय माताये जो सड़क पर भटक रही थी आज जंगल मे छोड़ कर आया @jitupatwari @digvijaya_28 pic.twitter.com/1eGy4OeUrY
— Babu Jandel Meena MLA (@babujandel) January 13, 2024
भाजपा को किसान और धर्म विरोधी बताया
विधायक ने कहा कि शहर में घूम रहे गोवंश के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। जिले में गोशालाएं बंद पड़ी हैं। जिले की गोशालाओं को जल्द शुरू नहीं करने पर विधानसभा में भी ये मुद्दा उठाऊंगा। विधायक ने भाजपा को किसान विरोधी और धर्म विरोधी बताया। विधायक ने कहा कि ये गायें किसानों की फसल बर्बाद कर रही हैं। लेकिन सरकार बंद पड़ी गोशालाओं को शुरू नहीं कर रही है। कलेक्टर का कहना है कि कलेक्ट्रेट में गाय घुसा देना या इस तरह की बात करना इस समस्या का समाधान नहीं है। यह शासन का विषय न होकर पूरे समाज का विषय है। समाज को जागरूक होना पड़ेगा, तब स्थितियां सुधरेंगी।
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS