Mohan Bhagwat worship Omkareshwar Jyotirlinga: राष्ट्र्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक डॉ. मोहनराव भागवत इन दिनों मध्य प्रदेश के प्रवास पर हैं। शुक्रवार 5 अप्रेल को उन्होंने खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। मोहन भागवत ने यहां ओंकारेश्वर का जलाभिषेक व पूजन कर ओकार पर्वत पर आकार ले रही आदि गुरु शंकराचार्य की विशाल प्रतिमा का अवलोकन किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख डॉ. मोहनराव भागवत सप्ताहभर से MP प्रवास पर हैं। अमरकंटक और नर्मदापुरम होते हुए गुरुवार को मालवा निमाड़ क्षेत्र में पहुंचे। शुक्रवार को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में संत-महात्माओं से मुलाकात कर यहां के महत्व को समझा। साथ ही अधिकारियों से चर्चा कर शंकराचार्य प्रतिमा प्रोजेक्ट की जानकारी ली। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट ने संघ प्रमुख को ओंकारेश्वर का चित्र भेंट कर अभिनंदन किया।
यह भी पढ़ें: MP में मोहन भागवत: अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में पूजा-अर्चना, गोविंदनगर में होगा संवाद
विशाल और तेज गति से होगा कार्य
महामंडलेश्वर विवेकानंद पुरी महाराज ने संघ प्रमुख के ओंकारेश्वर दौरे के बाद कहा, सौभाग्य है कि मोहन भागवत एकात्म धाम पहुंचे और अपना स्नेहिल आशीर्वाद देकर गए। उनके आने के बाद निश्चित ही प्रतिमा यह कार्य विशाल रूप और तेज गति से होगा। मोहन भागवत इस बात के संकेत भी दे गए हैं।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: राम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। pic.twitter.com/LUK1drqmUR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2024











