RSS chief Mohan Bhagwat in Bhopal: लोकसभा चुनाव के बीच दूसरी बार भोपाल पहुंचे मोहन भागवत, जानें किन मुद्दों पर होगा विचार मंथन?

Mohan Bhagwat Bhopal visit: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत भोपाल दाैरे पर हैं। अगले तीन दिन तक भोपाल में संघ और भाजपा के प्रमुख लोगों के साथ मिलकर देश के ज्वलंत मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे। साथ ही 23 मई से जारी शिक्षा वर्ग शिविर को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव के बीच संघ प्रमुख का यह दूसरा भोपाल दौरा है। जिसके कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।
संघ प्रमुख मोहन भागवत बुधवार शाम भोपाल के शारदा विहार पहुंचे। यहां संघ के प्रमुख पदाधिकारियों से मुलाकात की। अपने चार दिवसीय प्रवास पर वह हिंदूओं की घटती आबादी, नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) व वन नेशन, वन इलेक्शन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार मंथन करेंगे। साथ ही शारदा विहार में प्रशिक्षण ले रहे मध्य भारत के 400 स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे। उन्हें भविष्य की चुनौतियों व संभावनाओं से अवगत कराते हुए जरूरी दिशा देंगे।
संघ प्रमुख मोहन भागवत पहले और दूसरे चरण के मतदान के दौरान भी MP दौरे पर आए थे। तब वह पूर्णत: धार्मिक यात्रा में थे। मप्र के प्रमुख मंदिरों व आश्रमों संत महंतों से मुलाकात की थी। इसके बाद दमोह के कुंडलपुर तीर्थक्षेत्र में आयोजित जैन मुनि के पदारोहण समारोह में शामिल हुए। चुनाव के दौरान संघ प्रमुख का एक तरह से यह तीसरा दौरा है। जिसके राजनीतिक मायने भी निकााले जा रहे हैं।
